- Advertisement -
HomeNewsरक्षाबंधन पर सामने आई दिल दहलाने वाली घटना, राखी बांधने से पहले...

रक्षाबंधन पर सामने आई दिल दहलाने वाली घटना, राखी बांधने से पहले ही कटा हाथ

- Advertisement -

चूरू/रतनगढ़। चूरू जिले के रतनगढ़ से एक बेहद ही दिल दहलाने वाली घटना ( Crime Rajasthan ) सामने आई है। जिसमें मानसिक परेशानी से पीडि़त एक मंदबुद्धि युवक ने पड़ोस में रहने वाली मां और बेटी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे मां और बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में रतनगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के गांव भुखरेडी में मानसिक रूप से परेशान 34 वर्षीय कन्हैयालाल शर्मा ने पड़ोस में रहने वाली 40 वर्षीय संजू शर्मा व उसकी 17 वर्षीय पुत्री जया शर्मा पर अचानक कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे 40 वर्षीय संजू का दो जगह से हाथ कट गया। दोनों मां बेटी को घायल अवस्था में रतनगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। मां संजू की हालत गंभीर मानते हुए रतनगढ़ चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रैफर कर दिया। घटना की सूचना से मौके पर पहुंची रतनगढ़ पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
वहीं घटना के बाद गांव भुखरेड़ी के लोगों ने युवक कन्हैयालाल को पकड़ लिया तथा रतनगढ़ पुलिस के पहुंचने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल छात्रा ज्योति ने बताया कि वह अपनी मां के साथ रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan ) पर गांव जा रही थी, तो उक्त व्यक्ति ने कहा आपको गांव नहीं जाना है, इस बात पर नाराज होकर उसने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -