- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsदीपावली पर राजस्थान रोडवेज यात्रियों को देगी ये खास सुविधा, पढ़ें पूरी...

दीपावली पर राजस्थान रोडवेज यात्रियों को देगी ये खास सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

- Advertisement -

सीकर.
दीपावली ( Deepawali 2019 ) पर्व पर लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए इस बार रोडवेज ( Rajasthan Roadways ) की ओर से यात्री भार के अनुसार भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। त्योहारी सीजन में लोगों के आवाजाही बढऩे से बसों में यात्री भार बढऩे लगा है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाली बसों में अग्रिम बुकिंग करवाने की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर यात्रियों की चहल-पहल नजर आ रही है। इसके अलावा अतिरिक्त बसों के संचालन व ब्रेकडाउन की समस्या से बचने के लिए देर रात तक वर्कशॉप में वाहनों की मेंटीनेंस जोरों पर है। इसके लिए जिला मुख्यालय से जाने वाले सभी मार्गों पर 23 से तीन नवम्बर तक चैक पोस्ट व अतिरिक्त फ्लाइंग लगाई जाएगी। निगम मुख्यालय ने मुख्य प्रबन्धकों को राजस्व रिसाव को रोकने के लिए चैकपोस्ट व फ्लाइंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
बढ़ेगा यात्री भार दीपावली पर स्कूल व कोचिंग की छुट्टियों होने के साथ यात्री भार बढऩे लगता है। इसके अलावा त्योहार पर विदेश व अन्य प्रदेशों में रहने वाले लोग वाया जयपुर या दिल्ली हो कर आते हैं। इसके चलते रोडवेज का यात्री भार बढऩे लगा है। इस दौरान सबसे अधिक यात्री भार जयपुर, नीमकाथाना, दिल्ली मार्ग पर रहता है। ऐसे में इन यात्रियों को लाने के लिए रोडवेज की ओर से दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। ये बसें दिल्ली से इन यात्रियों को लेकर सीकर पहुंचेगी। हालांकि जयपुर, झुंझुनूं, चूरू, जोधपुर, डीडवाना, अजमेर मार्ग पर पहले से पर्याप्त मात्रा में बसें चलने से यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
इन मार्गों पर नजरदीपावली पर जिला मुख्यालय से सटे फागलवा, भढ़ाडर, रघुनाथगढ़, काशी का बास व दूधवालों का बास में चैकपोस्ट लगाई जाएगी। रोडवेज के पिछले कई वर्षों के अनुभव को देखते हुए दीपावली के एक सप्ताह बाद अधिकांश यात्री पुन: लौटना शुरू कर देते हैं। इसके चलते एक बार फिर यात्री भार बढ़ जाता है। इसके अलावा मुख्य बस स्टैण्ड पर भी कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। जो यात्रियों की संख्या बढऩे पर संबंधित मार्गों पर अतिरिक्त बसें की व्यवस्था करेंगे। वहीं मार्गों पर विभिन्न आगारों की फ्लाइंग भी राजस्व रिसाव पर पैनी नजर रखेगी।
चैकपोस्ट व फ्लाइंग की व्यवस्था मंगलवार से तीन नवम्बर तक रहेगी। इसके लिए सभी डिपो प्रबंधन को निर्देश दे दिए हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। -चन्द्रशेखर महर्षि, मुख्य प्रबंधक सीकर[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -