- Advertisement -
HomeNewsश्रीगंगानगर में धूप, निकटवती गांव चक केरा में वर्षा

श्रीगंगानगर में धूप, निकटवती गांव चक केरा में वर्षा

- Advertisement -

श्रीगंगानगर. जिला मुख्यालय सहित जिले के अधिकांश हिस्से में शुक्रवार को मौसम तपन वाला बना रहा ( Today’s Weather )। निकट के गांव चक केरा में वर्षा होने से मौसम सुहाना हो गया । इसके अलावा जिले के अधिकांश हिस्से में सूरज चमका। पूरा दिन गर्मी का असर बना रहा।
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन धूप निकलने के साथ ही गर्मी का असर बढऩे लगा। दोपहर में गर्मी के कारण अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे ( Sriganganagar weather )। इससे बाजार में ग्राहकी पर असर पड़ा। शहर के ब्लॉक एरिया, पुरानी आबादी और जवाहर नगर सहित अधिकांश इलाकों में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा ( Weather report )।
शाम करीब चार बजे के आसपास आसमान में कुछ बादल नजर आए लेकिन ये राहत देने वाले साबित नहीं हुई ( Sriganganagar news )। आसमान में छाई घटाओं ने वर्षा की उम्मीद बंधाई लेकिन बादल बरसे नहीं। जिले के चक केरा में वर्षा से मौसम सुहाना हो गया ( Rajasthan news )।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -