- Advertisement -
HomeNewsपेचकीबावड़ी :बरसात से भरा बांध,चली चादर

पेचकीबावड़ी :बरसात से भरा बांध,चली चादर

- Advertisement -

पेचकीबावड़ी. क्षेत्र के पेचकीबावड़ी बांध के भरने पर शुक्रवार देर रात चादर चल गई। ग्रामीणों व किसानों का कहना है कि सन 1996 में बांध पर चादर चली थी जिसके बाद अब 2019 में पूर्ण भरने के बाद चादर चली है। ग्रामीण मुकराज मीणा, सोकरन मीणा, हेमराज सैनी आदि ने बताया कि इस बार क्षेत्र सहित कोटा बूंदी, बारां, झालावाड़ सहित समूचे राजस्थान में लगातार बारिश होने से सभी बांध, एनीकट, नदिया लबालब भर गए है। जिससे अब लोगो को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी और किसानों की आगामी फसलों पर बम्पर पैदावार होने की लोगो को पूरी उम्मीद जगी है। बांध की चादर देखने के लिये कस्बे सहित आसपास के सैकड़ों लोग बांध पर पहुंच रहे है। वही ग्राम पंचायत सरपंच बाबूलाल मीणा, भू अभिलेख निरीक्षक अशोक कुमार जैन ने शनिवार अलसुबह बांध पर पहुंचकर बांध का जायजा लिया। वही बांध के ओवरफ्लो के नजदीक हो रहे विलायती बबूलों को जेसीबी की मदद से हटाकर साफ किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -