- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsबरसात के साथ आई आंधी, पेड़ व होर्डिंग्ज गिरे, अब ओलावृष्टि का...

बरसात के साथ आई आंधी, पेड़ व होर्डिंग्ज गिरे, अब ओलावृष्टि का अलर्ट

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में मौसम फिर बदल गया है। दिनभर बादलों में सूरज की लुकाछिपी के बाद शाम को अंचल के सीकर, पलसाना सहित कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बरसात हुई। बादलों की तेज गरज व कड़कती बिजली के साथ रुक रुक कर करीब एक घंटे तक गिरी बौछारों से मौसम फिर अचानक ठंडा हो गया। ठंडी हवाओं का दौर अब भी जारी है। मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिम विक्षोभ बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ आगे भी सक्रिय रहेंगे। जिससे पूरे मार्च महीने में ही राजस्थान के कुछ इलाकों में सहित उत्तरी मैदानी हिस्सों में बरसात का असर रहेगा और मौसम में ठंडक बनी रहेगी।
आंधी से उड़े होर्डिंग्ज, टूटे पेड़बरसात के साथ आई आंधी से कई जगह नुकसान होने की सूचनाएं भी है। जिले में कई जगह अंधड़ से छोटे पेड़ गिर गए। वहीं, बाजार में लगे बैनर व होर्डिंग्ज उड़ गए।
आगे भी बरसात की संभावना मौसम विभाग की माने तो बरसात आगे भी देखने को मिल सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं संग हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
ये रहा तापमानतापमान की बात करें तो शेखावाटी के फतेहपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री, पिलानी में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री और चूरू में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा। मौसम में गुरुवार को आए बदलाव के बाद शेखावाटी के तापमान गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है।
19 से 22 मार्च के बीच बारिश व ओलावृष्टि का अलर्टमौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। विक्षोभ का असर अगले तीन दिन तक बने रहने की उम्मीद है। इस दौरान सीकर, चूरू, झुंझुनूं, भीलवाड़ा गंगानगर सहित आस-पास के इलाके में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। कई जगह ओले भी गिर सकते हैं। विभाग के अनुसार प्रभावी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। जिसका असर उत्तर-पूर्वी राजस्थान व अन्य राज्यो में देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -