- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअस्पताल में लगाया आरएसी का जाब्ता, तनावपूर्ण हुआ माहौल

अस्पताल में लगाया आरएसी का जाब्ता, तनावपूर्ण हुआ माहौल

- Advertisement -

सीकर. सीकर में कांस्टेबल के फांसी के फंदे पर झूलकर आत्म हत्या के मामले में एसके अस्पताल में तनाव बढ़ता जा रहा है। आत्म हत्या के दोषी पुलिससर्मियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों का हुजूम बढ़ रहा है। आक्रोशित लोग धरने पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उधर, माहौल बिगडऩे की आशंका से पुलिस प्रशासन भी सचेत हो गया है। मौके पर आरएसी सहित पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। कलकटर और एसपी भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
सुसाइड नोट लिखकर की आत्म हत्याबतादें कि सीकर शहर में आज एक कांस्टेबल ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्म हत्या कर ली। कांस्टेबल का नाम लक्ष्मीकांत था। जो लक्ष्मणगढ़ कस्बे के सिंगोदडा गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह सीकर शहर के राधाकिशनपुरा में किराये के मकान पर रह रहा था। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने पुलिस महकमे के कुछ कर्मचारियों पर ही उसे प्रताडि़त करने की बात लिखी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ शव उठाने से इन्कार कर दिया। उसके बाद से लोग धरने पर बैठ अपनी मांग बुलंद कर रहे हैं। जिनमें भाजपा के भी कुछ नेता शामिल हो गए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -