- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsप्रदेश में स्टेट हाइवे पर टोल वसूली को लेकर शुरू हुआ विरोध...

प्रदेश में स्टेट हाइवे पर टोल वसूली को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -

सीकर।Toll on State Highway in Rajasthan : प्रदेश में स्टेट हाइवे पर फिर से टोल शुरू करने के सरकार के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के प्रदर्शन की घोषणा के बाद आज भाजपा ( Bjp Protest Against Toll ) ने सीकर कलेक्ट्रेट पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। सांसद सुमेधानंद सरस्वती और पूर्व विधायक रतन जलधारी की अगुआई में इस दौरान भाजपाईयों ने सभा कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकार जन विरोधी है। जो हमेशा खजाना खाली होने की बात कहते हुए जनता पर नए नए बोझ डालती रहती है। काफी देर प्रदर्शन के बाद भाजपा की ओर से सरकार के नाम कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, अनिता शर्मा, रतन सैनी, इंदिरा चौधरी और कानाराम जाट सहित कई भाजपाई मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछली भाजपा सरकार ने 2018 में 1 अप्रैल से स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों को टोल मुक्त करने का निर्णय लिया था। अब कांग्रेस सरकार ने स्टेट हाइवे पर फिर से टोल वसूली का फैसला लिया है।[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -