- Advertisement -
HomeNewsउत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र की तर्ज पर प्रियंका गांधी का बड़ा प्लान

उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र की तर्ज पर प्रियंका गांधी का बड़ा प्लान

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव (Assembly elections) से पहले एक बड़ा दांव खेलने वाली है. सूत्रों का दावा है कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) तीन दशक के सियासी सूखे को खत्म करने के लिए संगठन का पुनर्गठन करने वाली हैं. इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र मॉडल को यूपी में अपनाने का प्लान बनाया है.
आठ माह पहले महराष्ट्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 6 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे, उसी तर्ज पर यूपी में 4 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है. खबर यह भी है कि पार्टी में एक धड़ा वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू से नाराज है. चुनावी साल में प्रियंका पार्टी के अंदर गुटबाजी का खतरा नहीं मोल लेना चाहती है, ऐसे में पार्टी के असंतुष्ट नेताओं और जातीय समीकरण को साधने के लिए यह फार्मूला अपना सकती है.
वहीं, कांग्रेस प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर जोर न देकर महज 100 सीटों पर जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी, ताकि वह गठबंधन के लिए अन्य पार्टियों की जरूरत बन सके. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सात विधायक ही चुने गए थे. पार्टी इस बार इस विधानसभा चुनाव में सम्मान की लड़ाई लड़ने जा रही है. इस बार दांव पर प्रियंका गांधी का चेहरा है, लिहाजा कांग्रेस हर कीमत पर बड़ी जीत चाहती है.
​​​पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार प्रियंका गांधी यूपी का जो प्लान लेकर आई हैं, उसमें एक और अहम बात है. प्रियंका इस बार पूरे यूपी के बजाय 100 सीटों पर फोकस करेंगी. कांग्रेस का यूपी में किसी दल से गठबंधन नहीं हो पाता है तो फिर पार्टी अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. पार्टी सूत्रों का दावा है कि प्रियंका गांधी 100 सीटों के लिए ही जिताऊ उम्मीदवार तलाश रही हैं.
सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी इन्ही 100 सीटों पर सारा जोर लगाएंगी. यह इसलिए है कि कांग्रेस को यदि 80 से 100 सीट मिल जाती है तो उसके बिना यूपी में सरकार नहीं बनेगी. लखनऊ में प्रियंका गांधी ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक की. खबर है कि इस बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के चयन की पारदर्शी व्यवस्था बनाएगी.
पार्टी ने तय किया है कि वो कांग्रेस का टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों से टिकट के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. विधानसभा टिकट के लिए 11 सितंबर से 25 सितंबर तक आवेदन भरे जाएंगे. ये आवेदन पत्र जिला मुख्यालय और पीसीसी पर जमा होंगे. पार्टी जल्द ही आवेदन मंगाकर प्रत्याशियों पर विचार करेगी.
The post उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र की तर्ज पर प्रियंका गांधी का बड़ा प्लान appeared first on THOUGHT OF NATION.

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -