- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsऑक्सीजन प्लांट पर सियासी रार, विधायक ने कहा- ओछी मानसिकता ठीक नहीं

ऑक्सीजन प्लांट पर सियासी रार, विधायक ने कहा- ओछी मानसिकता ठीक नहीं

- Advertisement -

सीकर. पलसाना में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी ने मंगलवार को भी ऑक्सीजन प्लांट का कांग्रेसीकरण करने का आरोप लगाया। वहीं, मामले में सियासत को दांतारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह ने ओछी मानसिकता बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को समझना चाहिए कि पलसाना भी सीकर जिले में आता है। इस तरह के कार्यो में ओछी मानसिकता ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्लांट भले ही पलसाना में तकनीकी कारणों की वजह से लगा हो लेकिन इस पर पूरे जिले की जनता का हक है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रम का किसी तरह से कांग्रेसीकरण नहीं किया। विधायक ने कहा कि मैं खुद सीकर शहर में रहता हूं लेकिन विधानसभा क्षेत्र दांतारामगढ़ है। हम सभी को इस विपदा की घड़ी में संकुचित सोच से बाहर निकलना होगा। पलसाना में प्लांट हाइवे के नजदीक लगा है जहां भी आवश्यकता होगी वहां प्रशासन आसानी से ऑक्सीजन सप्लाई कर सकेगा। उन्होंने कहा कि आपदा में राजनीति के अवसर बिल्कुल नहीं तलाशने चाहिए। विधायक ने कहा कि सीकर जिले के भामाशाहों ने बड़ा दिल दिखाकर यह प्रोजेक्ट स्थापित कराने की पहल की है। इसलिए दलों से उपर उठकर कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों में जुटना होगा।
कार्यक्रम से भामाशाहों को दूर करना गलत: भाजपा
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी ने ऑक्सीजन प्लांट के मामले में प्रेस बयान जारी कर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि पलसाना में स्थापित होने वाला ऑक्सीजन प्लांट जनता के पैसे से बन रहा है। लेकिन कांग्रेस के इशारे पर इस कार्यक्रम का पूरी तरह कांग्रेसीकरण किया गया। इस कार्यक्रम से भामाशाहों को दूर करना गलत है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अच्छा होता भामाशाहों के प्रतिनिधि के तौर पर भले ही दो भामाशाहों को बुलाया जाता। उन्होंने कहा कि सांसद पूरे संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है लेकिन उनको भी नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि पलसाना पंचायत समिति की प्रधान को भी नजर अंदाज किया गया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि पलसाना में प्रशासन ने अचानक प्रोजेक्ट को शिफ्ट किया, इसलिए लोगों में आक्रोश के भाव पैदा हुए। इधर, शहर उपाध्यक्ष मनोहर टेलर ने भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता इस मौके पर आपदा में अवसर तलाश रहे है। उन्होंने कहा कि भामाशाहों के पैसे से बन रहे प्लांट को लेकर कांग्रेस का राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इधर, कलक्टर बोले, भामाशाहों के दम पर पूरा हुआ सपना
जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी ने कहा कि सीकर जिले के भामाशाहों के दम पर ऑक्सीजन प्लांट का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब जिला प्रशासन की प्राथमिकता ऑक्सीजन प्लांट को धरातल पर लाने की है। इसके लिए काम तेजी से शुरू करवा दिया गया है। वे मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कलक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट में सहयोग देने वाले 1100 से अधिक भामाशाहों का प्रशासन की ओर से अभिनंदन है। उन्होंने कहा इस प्लांट में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों ने भी आगे बढ़कर अपने वेतन से राशि दी है। इसके अलावा कई पेंशनरों ने भी अपना पूरा वेतन इसमें दिया है। कलक्टर ने कहा कि भामाशाह कोई भी छोटा-बड़ा नहीं होता है। हर भामाशाह हमारे लिए सम्मानीय है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन के प्रति जिम्मेदार है। इसलिए यदि किसी के मन में ऑक्सीजन प्लांट को लेकर कोई शंका हो तो प्रशासन पूरी तरह जवाब देने को तैयार है। कलक्टर ने कहा कि यहां के निजी शिक्षण संस्थान की ओर से एक करोड़ की राशि देकर जो पहल की गई गई वह ताउम्र याद रहेगी। इस दौरान अपर जिला कलक्टर धारासिंह मीणा व जिला री लाडली कल्याण समिति के सचिव राकेश लाटा ने जानकारी दी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -