- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपुलिस पब्लिक संवाद : सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर होगी सख्ती

पुलिस पब्लिक संवाद : सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर होगी सख्ती

- Advertisement -

सीकर/नीमकाथाना. तेज गति व नाबालिक बच्चों के दुपहिया वाहन चलाने पर रोक व उनके अभिवावकों को जागरूक किया जाए। ऑटो व अन्य वाहनों पर लगे हुए प्रेशर हॉर्नों को खुलवाकर कार्रवाई की जाए। साथ ही बाजार में भीड़भाड़ वाली जगह पर वाहनों के खड़े होने पर रोक लगाई जाए। यह बात जनता के बीच भय नहीं भरोसा को आपसी संवाद करने के लिए राजस्थान पत्रिका के अभियान पुलिस पब्लिक संवाद श्रृंखला के तहत दूसरे दिन रविवार को युवाओं ने संवाद कार्यक्रम में पुलिस के समक्ष व्यक्त की। उन्होने कहा कि बाहर से आकर शहर में सामान बेचने के नाम पर रेकी करने वाले अपराधियों पर रोक लगे। वहीं यातायात को सुचारू करने के लिए टै्रफिक पुलिस की व्यवस्था करने सहित युवाओं ने कोतवाल को खुलकर कई तरह की समस्याएं बताई। इस पर कोतवाल राजेश कुमार डूडी ने समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सरकारी गाइड लाइन के अनुसार मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की गई। लोगों ने कहा शहर में वर्तमान में अपराध पर लगाम लगा है। संवाद में नरेश शर्मा, मनोज गोड, राकेश शर्मा, राजेश खन्ना, कुलदीप यादव, अजय यादव, मुकेश चौधरी, कैलाश सैनी श्यामसुंदर चौहान, सराजुदीन चौहान आदि उपस्थित थे।————————-लोगों के सवाल और अधिकारियों के जवाबसवाल: शहर का विस्तार होता जा रहा है सीसीटीवी कैमरे भी बढ़ाए जाएजवाब: यह सही है शहर का विस्तार होता जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से कई वारदात खुली है। शहर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरंे लगवाने के लिए नगर पालिका से चर्चा की जाएगी तथा भामाशाहों का भी सहयोग लिया जाएगा। सीसीटीवी से शहर की कई वारदातें खुली है।——————–सवाल: खेतड़ी मोड़ पर स्वीकृत पुलिस चौकी नहीं चल रही हैजवाब: स्टाफ की कमी के कारण पुलिस चौकी नहीं चल पा रही है। उच्च अधिकारियों से बात कर चौकी को जल्द शुरू करवाया जाएगा।——————–सवाल: रात को सड़कों पर घूमने वाले नशेडिय़ों पर पुलिस क्या कार्रवाई कर रही हैजवाब: पुलिस रात को लगातार शहर में गश्त करती है, फिर भी अगर ऐसी कोई शिकायत है तो उधर गश्त बढ़ाई जाएगी। सड़क पर शराब के नशे में घुमने वाले व बदमाशों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। रात के समय में ऐसे कई बदमाशों पर कार्रवाई भी की गई हंै।———————सवाल: सोशल मीडिया पर आपत्तिजन पोस्ट डालने पर हो कार्रवाईजवाब: पुलिस की ऐसे लोगों पर पूरी निगरानी है। कोई मामला सामने आने पर संबधित पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। ऐसी कार्रवाई की भी गई है। पुलिस की ओर से पूरी कोशिश की जाती है अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास बना रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -