- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपुलिस पब्लिक संवाद: कोतवाल ने कहा, अब दुरुस्त होगी यातायात व्यवस्था

पुलिस पब्लिक संवाद: कोतवाल ने कहा, अब दुरुस्त होगी यातायात व्यवस्था

- Advertisement -

सीकर/फतेहपुर. राजस्थान पत्रिका के पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन फतेहपुर (Rajasthan Patrika Police Public Samvad in Fatehpur) के गंगाभवन में प्रबुद्ध जनों ने कोतवाल उदय सिंह यादव से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल पूछने के साथ आवश्यक सुझाव दिए। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकारी नियमों के आधार पर मास्क व सोश्यिल डिस्टेसिंग की पालना के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लोगों ने पुलिस से वार्ता का मंच उपलब्ध करवाने पर पत्रिका का आभार भी जताया। बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा कस्बे में बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को लेकर हुई। जिस पर कोतवाल उदय सिंह ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य यातायात व्यवस्था को ही दुरुस्त करना है। इसके लिए सभी का सहयोग लेकर कार्य करेंगे। प्रबुद्ध नागरिकों ने चर्चा में कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में है। क्षेत्र में हत्या, लूट, डकैती, चोरी जैसी वारदातों पर अंकुश लगा है। इस दौरान कोतवाल ने कहा कि जनता की सहभागिता से ही अपराध में कमी आई है। इस दौरान लोगों ने बाजार के कई हिस्सों में वन वे करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में रमेश भोजक, भगवती सराफ, गोपी सराफ, महेश रिणवां, राकेश पारीक, रवि, रमाकांत, संपत, छगन भोजक, प्रदीप बियाणी, सुनील खेडवाल, राकेश, जीवराज सहित कई लोग मौजूद रहे।
यूं हुए सवाल- जवाब
सवाल: कस्बे की यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है?जवाब: यातायात को लेकर वास्तव में अव्यवस्था है। इसके सुधार के लिए अब कदम उठाएं जायेंगे। पहले भी कई बार कोशिश की है। लेकिन, यहां के व्यापार मण्डल का साथ कम मिलता है। अब जल्द कार्ययोजना बनाएंगे।
सवाल: यातायात व्यवस्था के लिए वन वे जरूरी है। लेकिन, उसकी पालना नहीं हो रही?
जवाब: वन वे की पालना नहीं हो रही है यह सही बात है। क्योंकि पहले जो पुलिसकर्मी लगाया हुआ था वह हटाया जा चुका है। अब नए सिरे से वन वे प्लान करेंगे। उसके बाद उसकी पालना करवायेंगे।
सवाल: सरदारपुरा बस स्टैण्ड पर आटो बेतरतीब खड़े रहते है, उनके लिए कोई कार्य योजना?जवाब: सरदारपुरा बस स्टैण्ड पर आटो वालों को कई बार पाबंद किया। उसके बाद भी यह स्थिति बनी है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -