- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपुलिस ने आत्महत्या बताकर हत्यारे को छोड़ा, समाज ने आवाज उठाई तो...

पुलिस ने आत्महत्या बताकर हत्यारे को छोड़ा, समाज ने आवाज उठाई तो सामने आया खतरनाक खेल

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर के मरडाटू गांव में 28 जून को हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पांच दिन तक हत्यारा पुलिस की आंखों के सामने थाने में रहा, लेकिन महिला की मौत को आत्महत्या मान उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ कर पांच दिन तक पूछताछ की थी। मौत की संदिग्ध परिस्थितियों के आधार पर समाज के लोगों ने विवाहिता की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए एसपी से जांच बदलवाने की मांग की। जांच बदलने के बाद पुलिस ने विवाहिता की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के खतरनाक खेल का खुलासा किया।एएसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि टंवर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तालनिया नागौर को सालासर से गिरफ्तार किया है। मरडाटू छोटी निवासी मंजू कंवर 28 जून की रात को फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। महिला के पैर जमीन पर टिके हुए थे। कमरे में सुसाइड नोट मिला। चार लाख रुपए व मोबाइल गायब था। 29 जून को फतेहपुर सदर थाने में मदनसिंह निवासी सुजानगढ़, चूरू ने बहन मंजू कंवर की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट दी थी। बादमें मृतका के भाई ने बहन की हत्या किए जाने की आशंका जताई। उन्होंने सुसाइड नोट की राइटिंग भी मंजू की नहीं होने की बात कही। उन्होंने 9 जुलाई को हत्या किए जाने की रिपोर्ट दी। पहले मामले की जांच सदर थानाधिकारी आलोक पूनियां को दी गई थी। बाद में मामले की जांच फतेहपुर कोतवाल उदय सिंह को दी गई। उन्होंने मामले की जांच के बाद आरोपी टंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया
जांच में सामने आया कि मृतका का पति विदेश में रहता है। टंवर सिंह उसके दूर का रिश्तेदार था। टंवर सिंह का पिछले तीन साल से उसके घर पर अक्सर आना-जाना था। पिछले महीने वह कई बार मृतका के घर पर आया था। घटना के दिन भी टवंर सिंह के मोबाइल की लोकेशन मृतका के घर पर मिली। वह शाम को घर पर आया तो मंजू के बेटे व भतीजी ने उसे आते हुए देखा था। सुबह मंजू फंदे से लटकी हुई मिली।
 
ऐसे दिया वारदात को अंजामपुलिस ने बताया कि मृतका को टंवर सिंह पर किसी युवती से संबंध होने का शक हो गया था। मंजू ने उसकी शिकायत करने की बात कही। दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। तब उसने मंजू की हत्या करने की योजना बनाई। टंवर सिंह ने मंजू को एक साथ मरने की बात कही। उसने मंजू के गले में ओढनी का फंदा लगाकर छत पर लगे कुंदे से डाल कर धक्का दे दिया। फंदा खींचने पर वह नीचे गिर गई और मर गई। पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए उसने ही सुसाइड नोट लिखा और वहां छोड़कर चला गया।
ट्रक के नीचे मोबाइल तोड़ापुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मंजू का मोबाइल व अलमारी में रखे पर्स से रुपए निकाल लिए। वह छत पर जाकर पीछे से कूदकर भाग गया। रास्ते में उसने मंजू के मोबाइल को सड़क पर रख दिया। ट्रक के नीचे आने से मोबाइल टूट गया। फतेहपुर कोतवाल उदयसिंह ने उससे टूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है।
पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती : समाजमहिला की मौत के मामले में समाज के लोगों ने हत्या का शक जताते हुए निष्पक्ष जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा था। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह कारंगा ने कहा, जांच में पुलिस ने काफी लापरवाही बरती। परिजनों को युवक टंवर सिंह पर संदेह था। कई बार मांग करने पर भी पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। तब समाज के लोग एसपी से मिले। एसपी को तमाम तथ्यों के बारे में जानकारी दी। कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लोग दोबारा एसपी से मिले। इसके बाद एसपी ने जांच सदर थानाधिकारी आलोक पूनिया से बदलकर कोतवाल उदय सिंह को सौंप दी।
पुलिस पर उठ रहे सवाल, मांग रहे जवाब
1. युवक को पुलिस ने दूसरे ही दिन हिरासत में लेकर 5 दिन तक पूछताछ की। फिर उसे क्यों छोड़ दिया गया?3. समाज के लोगों ने मृतका का मोबाइल, रुपए और जेवरात गायब होने की बात कही। फिर पुलिस ने इन तथ्यों को अनदेखा क्यों किया?
4. परिजनों ने कहा कि सुसाइड नोट पर हैंड राइटिंग महिला की नहीं है। पुलिस ने गौर क्यों नहीं किया?
5. युवक के मोबाइल की लोकेशन भी घर पर मिली। बच्चों ने उसे आते हुए देखा भी था। फिर उसे क्यों छोड़ दिया?

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -