- Advertisement -
HomeNewsकल्याणजी को नाचते-गाते रवाना हुए पदयात्री

कल्याणजी को नाचते-गाते रवाना हुए पदयात्री

- Advertisement -

नादौती. समीपवर्ती जगदीश धाम कैमरी में मंगलवार को धार्मिक समारोह के बीच श्रीकल्याणजी महाराज डिग्गी के लिए पदयात्री नाचते-गाते रवाना हुए। जगदीश चौक में आयोजित समारोह में अतिथियों ने झण्डी दिखा कर पदयात्रियों को रवाना किया। जगदीश चौक में पं. कल्लू शर्मा सलावद वाले व गोविंद शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया। श्रीकल्याण सेवा समिति व यात्रा संयोजक शीशराम खटाना, राजेन्द्र सिंह एडवोकेट, व्यवस्थापक सुरेश चंद शर्मा, ध्वज वाहक अतर सिंह धमाडी, भरतलाल बाबूजी, रामकेश, अमर सिंह मास्टर, रामकेश जिंदोंकापुरा, प्रेम सिंह मीना नारायणा, मुरारी सूबेदार तिघरिया, सियाराम डीलर खेडा सहित बारह गांवों के पंच पटेलों ने ध्वज व रथ का पूजन किया। कैमरी सहित नादौती, गढख़ेड़ा, सलावद आदि गांवों में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक खटाना ने बताया कि यात्रा 26 अगस्त की शाम डिग्गी धाम पहुंचेगी। इसी दिन रात्री को गंगापुर वालों की धर्मशाला में भजन संध्या का आयोजन होगा। 27 अगस्त को ध्वजा अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम मेें मास्टर नरेश गुर्जर, अतरसिंह सहित बारह गांवों के पंच पटेलों ने भाग लिया। नाचते गाते रवाना हुए पदयात्रीटोडाभीम. पाडला खालसा में मंगलवार को मां घटवासन देवी के लिए पदयात्री नाचते-गाते रवाना हुई। इससे पहले रथ व ध्वज का पूजन किया गया। इसके बाद पदयात्रियों ने सिद्ध बाबा की बगीची की परिक्रमा की। पदयात्रा में श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -