- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपत्रिका चेंजमेकर: धोद में स्थापित हो पंचायत समिति कार्यालय

पत्रिका चेंजमेकर: धोद में स्थापित हो पंचायत समिति कार्यालय

- Advertisement -

सीकर/धोद. राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान ( Rajasthan Patrika change maker campaign) के तहत बुधवार को फतेहपुर (Fatehpur panchayat samiti) व धोद पंचायत समिति (Dhod Panchayat Samiti) क्षेत्रों में वेबिनार (rajasthan patrika change maker Webinar) हुई। वेबिनार में 23 से अधिक ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) के लोगों ने जुड़कर अपने मुद्दे साझा किए। पत्रिका (Rajasthan Patrika) की पहल को सराहते हुए ग्रामीणों ने कहा कि राजनीति में अच्छे लोग आने चाहिए बदलाव हो सके। ग्रामीणों ने अपने पंचायत समिति क्षेत्र की समस्याओं पर भी मंथन किया। इस दौरान राधेश्याम सोनी ने बताया कि धोद में सरकारी भवन बनने के बाद भी तहसील व उपखंड कार्यालय बंद पड़े है। कार्यालय जल्द शुरू हो तो इलाके के लोगों को राहत मिल सकती है। हेमंत शर्मा ने बताया की युवाओं के लिए सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौडऩे के लिए ट्रैक सुविधा नही है। उजास शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सरकारी परिवहन का अभाव है। गोरधन गढ़वाल ने बताया कि धोद का पंचायत समिति मुख्यालय अब भी सीकर ही है। वर्षों से धोद पंचायत समिति का कार्यालय धोद में स्थापित होने की मांग उठ रही है। निवास कुमार ने बताया कि मीठे पानी के लिए आरओ की सुविधा नही है।
कुल वेबिनार की संख्या: 3कितनी पंचायत समितियां जुड़ी: 2कुल कितने गांव जुड़े: 23कितने ग्रामीणों की भागीदारी: 54एजेंडे की 3 प्रमुख बातें-पुरानी पेयजल योजनाओं को मिले मंजूरी।-हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बने खेल मैदान।-स्वच्छता के लिए दोगुना से अधिक मिले बजट।-जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों को मिले वित्तिय अधिकार।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -