- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअफीम तस्करों को 20 साल की सजा, दो लाख का जुर्माना

अफीम तस्करों को 20 साल की सजा, दो लाख का जुर्माना

- Advertisement -

सीकर. दो साल पहले 42 किलो अफीम के साथ पकड़े दो अफीम तस्करों को 20 साल की सजा सुनाई गई है। दोनों पर दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। एनडीपीएस कोर्ट के लोक अभियोजक जफर अहमद ने बताया कि नरेश पुत्र फूसाराम निवासी नोखा बीकानेर व सुरेश पुत्र लालाराम निवासी नोखा बीकानेर को सजा सुनाई गई है। विशिष्ट न्यायधीश एनडीपीएस एक्ट ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने दोनों को सबूतों व अहम साक्ष्यों के आधार पर दोषी मानते हुए 20-20 साल की सजा व दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई 2018 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में गुरूग्राम हरियाणा से 40 किलो से अधिक अफीम लाई जा रही है। अफीम के पैकेट सीकर से होते हुए नोखा बीकानेर लेकर जाएगें। मुखबिर की सूचना पर पिपराली रोड पर टीम ने पहुंच कर कार्रवाई की गई। कार को घेराव कर रोक लिया। तलाशी में 42.186 किलोग्राम अफीम पकड़ी गई थी। नरेश व सुरेश को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में पता लगा कि वे दोनों आसाम से अफीम लेकर आए थे। नरेश गुवाहाटी में स्टील का काम करता था। वह करीब 8 महीने से अफीम खरीदने और बेचने का काम करता था। उन दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार व अफीम को जब्त कर लिया गया।
23 लाख में खरीदी अफीम, कार के बंपर में छुपाईगुवाहाटी में नरेश ने किराए पर फ्लेट ले रखा था। सुरेश के साथ वह 23 लाख रुपए लेकर अफीम लाने के लिए गुवाहाटी मे रवाना हुए। वे फ्लेट में ही रूके थे। 23 लाख रुपए में उन्होंने अफीम खरीदी थी। उसने 4 लाख रुपए में पुरानी कार खरीदी थी। उसने कार के बंपर में अफीम छुपा दी थी। वापस बंपर लगा दिया था। कुछ पैकेट कार के बोनट में छिपा दिए थे। इसके बाद कंटेनर में कार को गुरूग्राम ले जाने की योजना बनाई। कार को कंटेनर में गुरूग्राम के लिए रवाना कर दिया था।
प्लेन से दोनों गुरूग्राम पहुंचे
नरेश और सुरेश ने गुवाहाटी से गुरूग्राम जाने के लिए एयरइंडिया की टिकट बुक की। दोनों हवाई जहाज से ही गुरूग्राम आ गए। वहां पर आकर दोनों ने होटल में कमरा बुक किया। रात को दोनों होटल के कमरे में ही रूके। रात को उन्हें कंटेनर के गुरूग्राम आने का पता लगा। तब वे दोनों कार को लेकर आए। फिर नोखा जाने के लिए गुरूग्राम से रवाना हो गए। सुरेश गाड़ी चला रहा था। सुबह वे पिपराली रोड पर पहुंचे तो टीम ने उन्हें रोक लिया। गाडी की तलाशी में 42 किलो अफीम बरामद हुआ।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -