- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsएक विवाहिता की हत्या, दूसरी ने की आत्महत्या

एक विवाहिता की हत्या, दूसरी ने की आत्महत्या

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में एक विवाहिता की हत्या व एक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। हत्या का मामला श्रीमाधोपुर के नांगल नाथुसर से सामने आया है। जहां संदिग्ध मौत के बाद पीहर पक्ष ने विवाहिता की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। जबकि विवाहिता की आत्महत्या की घटना नेछवा थाना इलाके की है। जहां विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।
पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोपश्रीमाधोपुर के नजदीकी नांगल नाथूसर गांव में मंगलवार शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसे ससुराल पक्ष के लोग श्रीमाधोपुर सीएचसी लाए। जहां चिकित्सकों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज जांच की मांग भी की। नांगल नाथूसर की बल्डवालों की ढाणी निवासी मृतका मंजू देवी के ससुर जोधा राम ने बताया कि उनके दो बेटों प्रकाश व कैलाश की खटूंदरा निवासी मंजू व सरिता के साथ 2012 में शादी हुई थी। बड़ा बेटा प्रकाश बाहर टाइलों का काम करता है जो हाल ही कोरोना के कारण गांव आया हुआ है। ससुर जोधा राम ने बताया कि वह मूंडरू गया हुआ था व घर पर परिवार के अन्य लोग थे। इसी बीच शाम को घर से फोन आया कि मंजू ने फांसी लगा ली । जब वह घर पहुंचा तो वह कमरे में फांसी पर लटकी हुई थी। जिसे फंदे से उतारकर श्रीमाधोपुर सीएचसी लेकर आए। इधर, मृतका के भाई सुरेश ने आरोप लगाया कि बहन मंजू को ससुर जोधाराम,ननद व देवर कैलाश आए दिन परेशान करते थे। सुबह भी मृतका मंजू ने ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा परेशान व मारपीट करने की बात कही थी। इस पर उसने बुधवार को उसके ससुराल आकर समझाने की बात कह कर बात टाल दी थी। लेकिन शाम को ही उसके पड़ोसियों ने उसे अस्पताल ले जाने की बात कही। इस पर वह अस्पताल पहुंचा तो बहन की मौत की जानकारी मिली। भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया।
महिला ने फंदा लगाया, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज इधर नेछवा के धानणी गांव में सोमवार रात एक विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। कार्यवाहक थानाधिकारी धर्मपाल ने बताया की धानणी निवासी पूजा पत्नी विजय कुमार उम्र 27 वर्ष ने सोमवार रात को खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। परिजन शादी में गये हुए थे। सुबह देखा तो फंदे पर झूल रही थी। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाजोद लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतका के पिता बाघसरा पूर्वी निवासी पन्नालाल जाट ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवा कर मामले में जांच की मांग की है। मृतका की 3 साल पूर्व शादी हुई थी। वह डेढ साल की बच्ची की मां भी थी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -