- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsबंदूक दिखाकर डकैती का एक आरोपी गिरफ्तार

बंदूक दिखाकर डकैती का एक आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले की फतेहपुर पुलिस ने शराब ठेके पर हथियार दिखाकर मारपीट व डकैती के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कसवाली निवासी विजेन्द्र कुमार उर्फ बिज्जु (36) पुत्र नौरंगसिंह है। जिसने 25 अप्रेल को अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
ये है मामलाफतेहपुर सदर थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने बताया कि 25 अप्रेल को राजपुरा निवासी रजनीश कुमार पुत्र राजेन्द्रसिंह पूनियां ने बलारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि वह शराब की दुकान पर बिरानियां में गोपाल के साथ सो रहा था। तभी कार में सवार होकर बिजेन्द्र व शेरू आए। उनके साथ अन्य गाडिय़ों में हथियारों से लैस करीब 20 लोग भी थे। आते ही उन्होंने ठेके का शटर बजाकर शराब मांगी। लेकिन, मांगने पर भी रुपए नहीं देने पर उन्होंने शटर वापस बंद कर दिया। इस पर उन्होंने सरिये से हमला कर ठेके का दरवाजा तोड़ दिया और दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों की कनपटी पर बंदूक तानकर उन्हें एक गाड़ी में बिठा दिया और दुकान में तोडफ़ोड़ करते हुए शराब की पेटियां उठा ली। इसके बाद दोनों को भी साथ लेकर वे मारपीट करते हुए बीड़ में ले गए। जहां से बाला का बास दुकान पर ले जाकर विजेन्द्र ने सुरेन्द्र व ताराचंद को भी साथ उठाकर चारों का काम तमाम करने की बात कही। लेकिन, जब वे दोनों नहीं मिले तो उन दोनों को नवलगढ़ ले जाकर छोड़ दिया। जहां एटीएम से रुपए निकलवाकर वापस आने की बात कहते हुए पुलिस में शिकायत करने पर फिर से अपहरण कर जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट में बताया कि दुकान से बाद में शराब के साथ 50 हजार रुपए भी गायब मिले। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिसके आधार पर शुक्रवार को विजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -