- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsनिकाय चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन नई नवेली दुल्हन तो कोई दूल्हे...

निकाय चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन नई नवेली दुल्हन तो कोई दूल्हे की तरह साफा बांधकर पहुंचा कलेक्ट्रेट

- Advertisement -

सीकर.
Rajasthan Local Body Election 2019 : नगर परिषद चुनाव ( Sikar City Council Election ) में नामांकन दाखिले ( Last Day of Nomination ) के अंतिम दिन मंगलवार को उम्मीदवारों का उल्लास आसमां छू रहा था। ढोल नगाड़ों के बीच उम्मीदवारी जताने कोई नोटों की माला पहने दुल्हे की तरह साफा बांधकर कलेक्ट्रेट पहुंचा, तो कोई गाड़ी की छत पर कार्यकर्ताओं की बुलंद नारेबाजी के बीच पर्चा भरने आया। महिला उम्मीदवार भी महिलाओं के झुंड के बीच घूंघट और नकाब में नामांकन दाखिल करती नजर आई। चुनावी जोश ऐसा था कि छोटे छोटे बच्चे भी सिर पर टोपी और हाथ में झंडा लिए अपने उम्मीदवार के जयकारे लगाते रहे। दिनभर कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी और जाम होते ट्रेफिक का शोर मचा रहा। इस दौरान सबकी निगाहें कांग्रेस और भाजपा की सूची पर भी टिकी रही।[MORE_ADVERTISE1][MORE_ADVERTISE2]सेल्फी विद केंडीडेटनगर परिषद चुनाव का जोश बच्चों से लेकर युवकों और महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में नजर आया। हर वर्ग के लोग अपने उम्मीदवार के पक्ष में कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इस दौरान लोगों में अपने उम्मीदवार के साथ सेल्फी लेने की भी होड लगी रही।
Read More :
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का दावा- बसपा विधायकों से गहलोत ने की मंत्री बनाने की डीलशहर में लगा जामदोपहर तीन बजे तक चले नामांकन के दौर के बीच कलेक्ट्रेट पर पूरे समय जाम के हालात रहे। कल्याण सर्किल से डाक बंगले तक लोग वाहनों में फंसे नजर आए। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस दौरान यातायातकर्मियों को बीच बीच में यातायात रोकना भी पड़ा। जिसका असर पूरे शहर में देखने को मिला।[MORE_ADVERTISE3]सभापति का सपत्निक नामांकननामांकन के लिए सभापति जीवन खां पत्नी खतीजा बानो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जीवन खां ने वार्ड 40 से पर्चा दाखिल किया। जबकि पत्नी खतीजा ने वार्ड 34 से दावेदारी पेश की।
Read More :
सीकर निकाय चुनाव: टिकट से पहले अंदरूनी कलह निपटाने में जुटी कांग्रेस, उधर भाजपा ने उतारे नए चेहरेटिकट पर टकटकीनामांकन के बीच उम्मीदवारों की टकटकी कांग्रेस की सूची पर भी रही। जो नामांकन दाखिले का समय पूरा होने के बाद जारी हुई। ऐसे में टिकटों की उहापोह में कांग्रेसी उम्मीदवारों के मन में संशय भी बना रहा। उधर, भाजपा में भी 19 वार्डों की टिकट का इंतजार बना रहा।80 वर्षीय परमेश्वरी ने दिखाया दमखमनामांकन के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला परमेश्वरी देवी का नामांकन भी चर्चा में रहा। परमेश्वरी ने वार्ड नंबर 18 से पर्चा दाखिल कर मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया। उम्र के इस पड़ाव पर भी राजनीति में भागीदारी के लिए परमेश्वरी दमखम दिखाती नजर आई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -