सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपा की ओर से जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान कहीं सम्मान समारोह तो कहीं पौधरोपण व गोसेवा कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शहर में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रगतिशील किसानों, पूर्व सैनिकों व शहीद वीरांगनाओं को सम्मानित किया। जिनमें खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मोटाराम शर्मा, सीताराम खीचड़, महेंद्र मूंड़, रमेश कुमार, वीरांगनाओं में विनोद कंवर, सरोज देवी, सुमन देवी, जीवणी देवी, भवरी देवी, सुनिता देवी तथा पूर्व सैनिकों में जयपाल सिंह खुड़ी, गिरधारी लाल, प्रभुदयाल योगी, जगदीश मूंड व चेना राम मूंड आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी व गोरधन वर्मा सहित कई पूर्व विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जन्मदिवस पर किया पौधारोपणरानोली में राजस्थान युवा मोर्चा संगठन के प्रदेश मंत्री कैलाश चंद रूंडला के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च स्वास्थ्य केंद्र समोता का बास, पंचायत भवन ठीकरिया, पीएचसी, रानोली, शिश्यूं सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 201 पौधे लगाए। प्रदेश मंत्री कैलाश चंद ने बताया सभी लोगों ने पौधों की देखभाल करने की शपथ ली और अपने अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने का निर्णय किया। इस मौके पर ओम प्रकाश पूनिया ,रामेश्वर ऐचरा, घासीराम रूंडला उपसरपंच, जगन सिंह बाजियां, महादेव सिंह,बीरबल सिंह, फूल सिंह ऐचरा, नंदकिशोर जांगिड़, मोहनलाल, सीताराम, झाबर मल, रामेश्वर लाल,फूल सिंह, महिपाल सिंह रुडला, वीरेंद्र निठारवाल, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
गायों को चारा खिलाया, लगाए पौधेअजीतगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्य के कार्य किए। भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पूरण मीणा के नेतृत्व में खटकड़ के पीलीका का जोड़ा में स्थित गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाया एवं गोशाला परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर अजीतगढ़ पंचायत समिति के प्रधान शंकर यादव, पंच महेंद्र मीणा, समाजसेवी रामधन मेहता, गौशाला के अध्यक्ष बाबूलाल धुंधला आदि मौजूद थे।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर किसान,जवान व वीरांगनाओं का सम्मान, तो कहीं पौधरोपण व गोसेवा
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -