- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअब चूड़ी वाले हाथों घूम रहा किसान आंदोलन का स्टेयरिंग!

अब चूड़ी वाले हाथों घूम रहा किसान आंदोलन का स्टेयरिंग!

- Advertisement -

अब भूमिपुत्रियों ने थामा आंदोलन का स्टेयरिंग24 जनवरी को दिल्ली के लिए करेंगे कूचसीकर. केन्द्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान लामबद्ध हो गए हैं। खास बात है कि आंदोलन में अब महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर आवाज बुलंद कर रही हैं। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रेक्टर परेड के लिए जिले के गांव-गांव व ढाणियों में ट्रेक्टर की गूंज सुनाई देनी लगी है। जिले में जगह-जगह ट्रेक्टर परेड के लिए रिहर्सल चल रही है। जिला मुख्यालय के पास के गांवों से किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर परेड के रूप में सीकर के लिए रवाना हुए।
500 ट्रेक्टरों ने एक साथ की परेड करीब पांच सौ ट्रेक्टर शुक्रवार को किसानों ने जेरठी, कूदन, गोठडा भूकरान, मैलासी, पलथाना, सांवलोदा पुरोहितान, रसीदपुरा होते हुए सीकर पहुंचे। रिहर्सल परेड में पंचायत समिति सदस्य सरोज ढाका, महिन्द्रा देवी खुद ट्रेक्टर चलाकर सीकर मुख्यालय तक पहुंची। जहां किसानों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन के बाद ट्रेक्टर कल्याण सर्किल, जाट बाजार, घंटाघर, सालासर स्टैंड होते हुए रैली के रूप में अपने-अपने गांव गए।
सरकार ले रही सब्र की परीक्षा…इस दौरान किसानों की सभा में सत्यजीत सिंह ने कहा कि पिछले दो महीने से सरकार किसानों के सब्र की परीक्षा ले रही है , अब किसान प्रस्तावित गणतंत्र दिवस पर ट्रेक्टर परेड दिल्ली में करेगा और इसके लिए 24 जनवरी से सीकर जिले से ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान महेश रणवा , राजेन्द्र बुरडक, भैरू सिंह मैलासी , लालचंद , सुरेश बगडिय़ा , राजेन्द्र बिरडा सहित कई महिला व पुरुष किसान मौजूद थे।
26 को मनाएंगे प्रतिरोध दिवस किसान सभा कि राष्ट्रीय समन्वय समिति के निर्देश पर किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द करने के लिए सीटू की ओर से 26 जनवरी को प्रतिरोध दिवस मनाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में रोडवेज वर्कर्स यूनियन सीटू,ऑटोरिक्शा चालक यूनियन सीटू, एम आर यूनियन सीटू, भवन निर्माण यूनियन सीटू व ठेला मजदूर यूनियन सीटू से जुडे श्रमिक, केंद्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी काले कानून वापिस लेने, एम एस पी न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने,बिजली नियामक विधेयक 2020 बिल वापस लेने , श्रम कानूनों मे संशोधन वापस लेने व निजीकरण पर रोक लगाने सहित मांगो को लेकर रैली निकालकर रोडवेज केन्द्रीय बस स्टैंड सीकर पर आम सभा की जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -