- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअब सीकर के स्कूल होंगे मिनी स्टेडियम, स्कूलों के मैदानों के लिए...

अब सीकर के स्कूल होंगे मिनी स्टेडियम, स्कूलों के मैदानों के लिए मिले 93.77 लाख

- Advertisement -

लक्ष्मणगढ़.खेलों के साथ सेना में जाने का जुनून रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब सीकर जिले के सरकारी स्कूल भी मिनी खेल स्टेडियमों को टक्कर देंगे। पिछले दस दिनों में सीकर के स्कूलों को खेल मैदान, ट्रेक सहित अन्य खेल सुविधा बढ़ाने के लिए 143.77 लाख रुपए का बजट जारी हो चुका है। रविवार को शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने जिले के छह स्कूलों को खेल मैदान व ट्रेक के लिए 38.70 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इससे सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ विद्यार्थियों को काफी फायदा मिल सकेगा। वहीं शिक्षा मंत्री ने जयपुर के एक सामाजिक संस्थान एचजी फाउण्डेशन के सीएसआर फंड से 55.07 लाख रुपए का बजट भी दिलाया है। लक्ष्मणगढ़ इलाके के 17 स्कूलों को 88.77 लाख रुपए का बजट भी जारी किया गया है। शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटोदा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढहर का बास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानासी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसिंहपुरा लक्ष्मणगढ़ व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गोकुलपुरा को पांच-पांच लाख रुपए का बजट दिया गया है। गोकुलपुरा स्कूल में खेल मैदान का निर्माण होगा। जबकि अन्य पांच स्कूलों में ट्रेक का निर्माण होगा। उन्होंने बताया जिला व ब्लॉक स्तरीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को भी खेलों के लिए अलग से बजट दिया जाएगा।
अब दौड़ की तैयारी के लिए नहीं होंगे परेशानइलाके के युवाओं में सेना भर्ती को लेकर काफी जुनून है। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के खेल मैदान पर ट्रेक तैयार कराए जाने की योजना शुरू हुई है। इससे इलाके के युवा आसानी से ट्रेक पर दौड़ का अभ्यास कर सकेंगे। कई वर्षो से इन क्षेत्रों में खेल मैदानों पर ट्रेक बनाने की मांग गूंज रही थी।
इन स्कूलों को मिला बजट, ग्रामीणों में उत्साहलक्ष्मणगढ़ इलाके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याल घस्सू माधोपुरा में 8.70 लाख रुपए की लागत से बास्केटबॉल एकेडमी बनाई जाएगी। यह राशि शिक्षा विभाग की ओर से दी जाएगी। इसके अलावा सामाजिक संस्थान के सीएसआर फंड से जिन 11 स्कूलों को पांच-पांच लाख रुपए का बजट मिला है उसमें सभी स्कूल लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक की है। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रहनावा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीदासर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलूणा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिड़ोकी बड़ी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय तिडोकी बड़ी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय अलखपुरा बोगान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगोदड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूतोद, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काछवा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खींवासर शामिल है।
गोकुलपुरा स्कूल में निरीक्षण के दौरान की थी घोषणाशिक्षा राज्य मंत्री ने पिछले साल राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल गोकुलपुरा का निरीक्षण किया था। यहां के स्टाफ ने शिक्षा मंत्री को खेल मैदान की परेशानी बताई थी। इस पर उन्होंने खेल मैदान के लिए पांच लाख रुपए देने की आश्वासन दिया था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -