- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअब दिल खोलकर लगाइए तड़का, बाजार में आ गया है सस्ता प्याज,...

अब दिल खोलकर लगाइए तड़का, बाजार में आ गया है सस्ता प्याज, जानिए कीमत

- Advertisement -

सीकर.
पिछले दो माह से रसोई और होटलों से गायब हुए प्याज ( Onion in Rajasthan ) की महक अब वापस लौटने लगी है। वजह शेखावाटी की मंडियों में तुर्की और इराक ( Onion From Turkey and Iraq ) का प्याज आने लगा है। इससे पिछले चार माह से आंसू दिला रहे प्याज के भाव में अगले कुछ दिनों में राहत मिलने लगेगी। सीकर मंडी में यह प्याज आने से आसमान छू रहे स्थानीय प्याज के भावों में लगाम लगने लगी है। यह प्याज देसी प्याज की तुलना में 30 रुपए सस्ता है। एक प्याज 250 से 500 ग्राम का व आकार में बड़ा होने के कारण लोग इसे अभी कम पसंद कर रहे हैं। इनकी कीमत 40 से 50 रुपए किलो होने के कारण लोग खरीदने के लिए सब्जी मंडी पहुंच रहे हैं। सीकर मंडी में शुक्रवार को तुर्की का प्याज थोक में 50 रुपए और स्थानीय देसी प्याज 60 से 65 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा गया है।
कोटा से भी पहुंच रहा है प्याजसीकर मंडी में फिलहाल कोटा से लाल प्याज आने लगा है। जिससे पिछले दिनों शहर में 100 रुपए किलो बिकने वाले प्याज की कीमत 30 रुपए प्रति किलो तक कम हो गई है। थोक विक्रेताओं ने बताया कि तुर्की के प्याज का स्वाद तीखा होने के कारण यह सलाद की बजाए तडक़े के लिए उपयुक्त है। लाल प्याज से अपेक्षाकृत सफेद होने और आकार में बड़ा होने के कारण यह प्याज लोगों को आकृषित करने लगा है। पहले ग्राहक देसी प्याज की ओर बढ़ जाते हैं लेकिन जब इस प्याज की कीमत 20 रुपए कम होने का बताने पर वे इसे खरीद रहे हैं।
500 साल पुरानी इस बावड़ी का डरावना सच, यहां हर सीढ़ी ले जाती है मौत के करीब !
सस्ता लेकिन फिर भी दूरीसीकर मंडी में जयपुर से आ रहा तुर्की से आयात किए गए प्याज का आकार काफी बड़ा और रंग केसरिया है। प्याज की पैकिंग भी करीब 27 किलो की है। इसके अलावा खाने में यह प्याज स्थानीय प्याज की तरह मीठा नहीं है। देसी प्याज के मुकाबले इस प्याज में कड़वापन है, इसके चलते लोग इसे एक बार खरीदने के बाद दूसरी बार नहीं खरीद रहे हैं। हालांकि विदेशी प्याज की कीमत काफी कम होने के चलते अब धीरे-धीरे कई होटल और रेस्टोरेंट में तुर्की की प्याज इस्तेमाल किया जाने लगा है।
गृहणियों ने महंगे प्याज के चलते सब्जियों, अन्य भोजन में प्याज का प्रयोग कम कर दिया या बंद कर दिया है। पहले रोजाना 250 किलो प्याज बिकता था, लेकिन कीमत अधिक होने से अब बिक्री महज 100 किलो तक रह गई। दिनभर में तीन कट्टे प्याज बेचना मुश्किल हो रहा है। – जितेन्द्र नागवान, थोक व्यापारी सीकर कृषि उपज मंडी

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -