- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअब ऑडियो-वीडियो से होगी पढ़ाई

अब ऑडियो-वीडियो से होगी पढ़ाई

- Advertisement -

सीकर. सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को अब पढ़ाई में मन लगने लगेगा। कक्षा एक से आठ तक बच्चों को ऑडियो-वीडियो के जरिए रोचक तरीके से गणित और विज्ञान पढ़ाई कराई जाएगी। बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी में शुद्ध उच्चारण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। आइपीइसी केडी संस्था और राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के तहत हुए एमओयू की क्रियान्वयन के लिए मंगलवार को सीकर जिले में अंग्रेजी व विज्ञान शिक्षकों के लिए केआरपी प्रशिक्षण की कार्यशाला आयोजित की गई।
४८५ स्कूलों में मिला आइसीटी को सहयोग
जानकारी के अनुसार कार्यशाला में ४८५ स्कूलों में आइसीटी के सहयोग के लिए प्रत्येक १० स्कूलों पर एक मेंटर नियुक्त किया गया है। ६० स्कूलों को ६० कम्प्यूटर अपग्रेडेशन के लिए १० हजार रुपए की ग्रांट स्वीकृत की गई है। उन स्कूलों में दो हजार रुपए आइसीटी में कंंटेंजेंसी के लिए दिए गए हैं। स्कूलों में ज्ञान यंत्र मिलेगा, जो ब्लैक बोर्ड पर लिखा हुआ रिकॉर्ड भी करेगा। इस प्रोग्राम का एक लिंक स्कूलों को मिलेगा।
प्रोग्राम के बारे में विचार
प्रशिक्षण में भाग लेने आए प्रधानाध्यापक राजकमल जाखड़ ने बताया कि प्रयास सराहनीय हैं। इस कार्यशाला में डीईओ प्रारंभिक ने कहा कि नवाचारों से शिक्षक को हमेशा तैयार रहना चाहिए। माध्यमिक शिक्षा के एडीओ अरुण माथुर ने बताया कि पुरानी विधि में बदलाव बहुत जरूरी है। समसा के एडीपीसी रिछपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री द्वारा किए गए नवाचारों की श्रंखला में इस कार्यक्रम को बच्चों तक पहुंचाने का कार्य शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस अवसर पर सीबीइओ पिपराली सुल्तान जाखड़, समसा की प्रोग्राम ऑफिसर रंगलाल मील, सीबीईओ धोद सीता राम खारिया सहित सभी ब्लॉकों के सीबीइओ एवं कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रोग्राम में श ामिल है २६४० कंटेंट
विभिन्न आइसीटी के उपयोग में आने वाला उपकरण दिया जाएगा। यह प्रोग्राम वोडाफोन इंडिया के तहत छह साल पहले शुरू किया गया। इसमें सीकर जिले को इस साल जोड़ा गया है। इसमें उपलब्ध २६४० कंटेंट जो कि कक्षा १ से ८ तक के लिए उपलब्ध है। जिसमें विभिन्न तरह के खेल बनाए गए। हिंदी और अंग्रेजी का कक्षा १ से ३ तथा विज्ञान और गणित का कक्षा ४ से ६ तक के एेप बच्चों की पढ़ाई आसान बनाने के लिए बनाया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -