- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअगला महीना लाएगा देशसेवा का जज्बा रखने वाले युवाओ के लिए ...

अगला महीना लाएगा देशसेवा का जज्बा रखने वाले युवाओ के लिए ये सौगात

- Advertisement -

सीकर.
सेना में जाकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए अगला महीना सेना में नौकरी की सौगात लेकर आएगा। जिला मुख्यालय पर सांवली रोड स्थित जिला स्टेडियम में 10 से 23 अक्टूबर तक सीकर, जयपुर व टोंक जिले की सेना भर्ती रैली प्रस्तावित हैं। भर्ती सैनिक सामान्य पद, सैनिक तकनीकी, सैनिक क्लर्क/एसकेटी ट्रेडस मैन एवं सैनिक एनए/ वैटनरी पदों पर होगी। तहसीलवार होने वाली इस भर्ती में दौड़ के लिए सुबह 2 से 7 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। प्रतिदिन दौड़ सुबह 4 बजे शुरू हो जाएगी। भर्ती को लेकर जल्द ही जिला प्रशासन व भर्ती अधिकारियों के बीच बैठक होगी। उसके बाद ही संबंधित विभागों को भर्ती से संबंधित जिम्मेदारियां तय की जाएगी। 26 सितंबर तक भर्ती के लिए होगा रजिस्ट्रेशन अभ्यर्थी भर्ती के विभिन्न पदों के लिए 13 अगस्त से 26 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भर्ती के लिए प्रत्येक अभ्यार्थी की उम्र 1 अक्टूबर 2019 तक मानी जाएगी। नए नियमों के तहत अभ्यर्थियों को 10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र बनाकर लाना अनिवार्य है। भर्ती के ऑन लाइन एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों की ई-मेल आइडी पर 30 सितंबर तक भेज दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑन लाइन के एडमिट कार्ड की दो प्रतिलिपि लेकर मैदान पर पहुंचना होगा। ऑन लाइन एडमिट कार्ड का सत्यापन बार कोडिंग मशीन से होगा। एडमिट कार्ड मोडने व गंदा करने पर मशीन एक्सेप्ट नहीं करेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की मानी जाएगी।भर्ती के दौरान शारीरिक दक्षता1. 1.6 किलोमीटर की दौड़2. 6 से 10 बीम 3. नौ फीट खड्डा4. टेड़ा मेड़ा बैलेंस

demo pics

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -