- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsनीमकाथाना: शहरवासियों की मांग अस्पताल में फिर खुले पुलिस चौकी

नीमकाथाना: शहरवासियों की मांग अस्पताल में फिर खुले पुलिस चौकी

- Advertisement -

सीकर/नीमकाथाना. राजकीय कपिल अस्पताल में पहले चल रही पुलिस चौकी को फिर से शुरू करवाने की मांग फिर उठने लगी है। शहर के लोगों का कहना है कि अस्पताल में चौकी बंद करने से काफी परेशानी हो रही है। आपातकालीन में पुलिस के लायक मामला आने पर सूचना से पुलिस अस्पताल में देरी से पहुंचने का खामियाजा चिकित्सकों को भुगतना पड़ता है। अस्पताल में कई मामले ऐसे आते है, जिनका चिकित्सक उपचार तो शुरू कर देते है, लेकिन मरीज की मौत होने पर चिकित्सक बिना पुलिस की मौजूदगी मेंं कुछ नहीं कर पाते है। उपखंड के अलावा झुंझुनूं जिला व हरियाणा राज्य के दर्जनों गांवों के घायलों व मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। किसी दुर्घटना या आपराधिक वारदातों से पीडि़त के उपचार के लिए अस्पताल में चिकित्सक को पुलिस का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में सूचना के बाद संबधित थाने की पुलिस अस्पताल में लेट पहुंचती है तब तक माहौल बिगड़ जाता है। ———————-हर दिन आते है दुर्घाटनाओं में घायल लोग क्षेत्र से गुजर रही दिल्ली हाईवे व ग्र्रामीण क्षेत्र में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में घायलों को कपिल अस्पताल में ही लाया जाता है। इसको देखते हुए लोग अस्पताल में पुलिस चौकी खुलवाने की मांग कर रहे है। ———————-चोरियों पर भी लग सकेगी रोक अस्पताल में चोरों का गिरोह व जेब कतरे सक्रिय हो रहे है। ऐसे में अस्पताल में रात के समय पुलिस की मौजूदगी होना जरुरी है। चोर रात के समय वार्ड में मरीजों के परिजनों के मोबाइल चोरी कर ले जाते है। वहीं आए दिन आउटडोर के समय तो जेब काटने की घटनाएं रोजमर्रा की बात हो रही है। ————————-इनका कहना है…चौकी शुरू होने से स्टाफ को तो फायदा मिलेगा ही साथ में अस्पताल में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों पर भी लगाम लग सकेगी। राकेश टेलर, शहरवासी ———————-पुलिस प्रशासन को अस्पताल में फिर से चौकी को शुरू करना चाहिए। इससे रात के समय में असामाजिक तत्वों द्वारा कई बार बदमाशी करने से माहौल खराब हो जाता है। अगर मौके पर पुलिस मौजूद रहती है तो बदमाश हावी नहीं हो सकते है। सुमित अग्रवाल, शहरवासी ———————-अस्पताल में पहले पुलिस चौकी चलती थी। इससे बदमाशों में पुलिस का डर रहने से वारदात नहीं होती थी। चौकी हटाने के बाद बदमाश आए दिन अस्पताल में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चले जाते है। घासीराम कुमावत, शहरवासी ————–कई बार ऐसे मामले आते है, जिससे अस्पताल स्टाफ को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर पुलिस चौकी फिर से शुरू हो जाए तो अस्पताल को फायदा मिलेगा। डॉ जीएस तंवर, पीएमओ राजकीय कपिल अस्पताल, नीमकाथाना ———————राजकीय कपिल अस्पताल में बंद पड़ी पुलिस चौकी को फिर से शुरू करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों से बात कर अलग से नफरी ली जाएगी। इसके अलावा शहर में और भी चौकियां जो बंद पड़ी है उनको खुलवाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। सुरेश मोदी, विधायक, नीमकाथाना

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -