- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsजंगल में रहस्यमयी ढंग से हुई मजदूर की मौत, शरीर पर मिले...

जंगल में रहस्यमयी ढंग से हुई मजदूर की मौत, शरीर पर मिले अजीबो-गरीब निशान

- Advertisement -

सीकर/खाचरियावास. राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ ब्लॉक के चक गांव में गुरुवार को एक मजदूर की रहस्यमयी मौत हड़कंप का सबब बन गई। 26 वर्षीय मजदूर का शव जंगल के क्षेत्र में पेड़ों के बीच एक खाई में मिला। जिसकी पेंट खुली और दोनों जांघ व गर्दन के पास जलने जैसे गहरे काले अजीबो-गरीब निशान मिले हैं। मृतक की पहचान चक गांव निवासी महेन्द्र कुमार वर्मा के रूप में हुई है। जिसके शव की सूचना पर मौके पर पहुंची दांतारामगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को युवक की हत्या का संदेह है। मामले में एफएसएल टीम की भी मदद ली जा रही है।
शौच के लिए निकला था युवकजानकारी के अनुसार मृतक महेन्द्र कुमार वर्मा बुधवार को सुबह करीब 9 बजे घर से शौच के लिए निकला था। लेकिन, इसके बाद से ही वह घर वापस नहीं आया। जिस बीहड़ इलाके में उसका शव मिला है, वह उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। जहां उसकी साथ ले जाई हुई पानी की बोतल भी पड़ी मिली है।
चार साल पहले हुआ तलाक, एक महीने पहले लौटाजानकारी के अनुसार मृतक महेन्द्र महाराष्ट्र में मजदूरी का काम करता था। करीब एक महीने पहले ही वह महाराष्ट्र से गांव वापस लौटा था। जिसके बाद उसने यहां ही मजदूरी का काम शुरू कर दिया था। शादी के बाद करीब चार साल पहले ही उसका तलाक होने की जानकारी भी सामने आई है।
एफएसएल टीम को बुलायामहेन्द्र कुमार का शव गुरुवार को सुबह देखा गया। जिसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। इसी बीच सूचना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद दांतारामगढ़ पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव व मौके का मुआयना किया तो मामला संदिग्ध लगा। जिसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम अब मौके से सबूत जुटाकर मामले की जांच को आगे बढ़ायेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -