- Advertisement -
HomeRajasthan NewsCrimeमाँ मैं मर रहा हूं,फोन पर ऐसा कहकर मां पहुंचती, उससे पहले...

माँ मैं मर रहा हूं,फोन पर ऐसा कहकर मां पहुंचती, उससे पहले ही बेटे ने उस्तरे से काट लिया गला

- Advertisement -

आजकलराजस्थान / सीकर

सदर थाना अन्तर्गगत सांवलोदा लाडखानी गांव में एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।। मरने से पहले युवक ने अपनी मां को फोन कर आत्महत्या करने की जानकारी दी। जिसके बाद युवक ने उस्तरे से खुद का गला काट लिया। मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया  पर शेयर किया था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सांवलोदा लाडखानी गांव का रहने वाला जवाहर सिंह राजपूत गुजरात में काम करता था। वह एक दिन पहले ही घर आया था। गुरुवार को सुबह वह गांव के बाहर स्थित जोहड़ के पास गया। जहां उसने पहले मां को फोन पर मरने की बात कहकर मौत को गले लगा दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार जोहड़ के पास पहुंचने के बाद उसने मां को फोन कर बोला कि मां.. मैं मर रहा हूं। जब तक उसकी मां जोहड़ तक पहुंचती, तब तक उसने खुद का गला काट लिया।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला

पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है और एक वीडियो भी फेसबुक पर डालने की बात सामने आई है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -