- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में 16 सितंबर तक मेहरबान रहेगा मानसून, आज यहां होगी बरसात

राजस्थान में 16 सितंबर तक मेहरबान रहेगा मानसून, आज यहां होगी बरसात

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में मानसून सितंबर के आधे महीने तक मेहरबान रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार चार से छह सितंबर के बीच जरुर पश्चिमी राजस्थान में मानसून की सक्रीयता कुछ कम होगी। लेकिन, बंगाल की खाड़ी बन रहे नए निम्र दबाव क्षेत्र के कारण सात सितंबर से प्रदेश में बरसाती गतिविधियां फिर बढ़ जाएगी। प्रदेश में 10 से 16 सितंबर तक भी सामान्य से ज्यादा बरसात होने के आसार हैं। इससे पहले मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी प्रदेश में बरसात का क्रम जारी रहने की भविष्यवाणी की है। केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर व कोटा संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। पश्चिम राजस्थान में बीकानेर व जोधपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बरसात की संभावना है।
आगामी सप्ताह के लिए ये भविष्यवाणीमौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर ,भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में पांच सितंबर तक कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से 6 सितंबर से एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय होगा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर जोधपुर संभाग के जिलों में 3 सितंबर को कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। चार से 6 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है । पर 7 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होगी। सप्ताह के दौरान पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद 10 से 16 सितंबर के बीच भी राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
आज देश में यहां बरसातइधर, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, उत्तर प्रदेश की तलहटी, सिक्किम के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में बारिश हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, शेष राजस्थान, बिहार, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम तथा झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, दिल्ली और हरियाणा में हल्की बारिश संभव है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -