- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में नहीं बढ़ रहा मानसून, शेखावाटी में 45 डिग्री पहुंचा तापमान

राजस्थान में नहीं बढ़ रहा मानसून, शेखावाटी में 45 डिग्री पहुंचा तापमान

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां थमते ही शेखावाटी में गर्मी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। अंचल के चूरू जिले में तापमान मंगलवार को 45.4 डिग्री पहुंच गया। वहीं, सीकर में भी एक डिग्री की बढ़त के साथ पारा 41 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर में 45.8 डिग्री दर्ज हुआ। इधर, मौसम विभाग की मानें तो आगामी कुछ दिनों में भी प्रदेश के गर्मी से बचने के कोई आसार नहीं है। क्योंकि मानसून की उतरी सीमा अब बाड़मेर, भीलवाड़ा व धोलपुर के पास पिछले दस दिनों से स्थिर है। जिसके आगामी करीब एक सप्ताह में भी राज्य में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। यानी अभी करीब एक सप्ताह तक राजस्थान में बारिश की संभावना बेहद कम है। जिससे अंचल को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
हीट वेव की आशंकामौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को राज्य के कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। लेकिन, राज्य के अधिकांश स्थानों पर आगामी चार पांच दिन बारिश की सम्भावना नहीं है। पश्चिमी राजस्थान में तो गर्मी से हालात ज्यादा बद्तर होंगे। जहां बीकानेर व जोधपुर संभाग में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने के साथ 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली धूलभरी गर्म हवाओं का सामना भी लोगों का करना पड़ेगा।
देशभर में ऐसा रहेगा मौसमइधर, स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को देश के बिहार, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात और उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क, गर्म और आद्र्र रहेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -