- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsविधायक महादेव सिंह ने कहा- पायलट ने सरकार गिराने में नहीं छोड़ी...

विधायक महादेव सिंह ने कहा- पायलट ने सरकार गिराने में नहीं छोड़ी कोई कसर

- Advertisement -

सीकर/रींगस. प्रदेश के सियासी समर में विधायकों के तीर थमने का नाम नहीं ले रहे है। खंडेला से निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए महादेव सिंह खंडेला ने गुरुवार को रींगस में फिर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को निशाने पर लेने के साथ सरकार में अपनी भूमिका को भी गिना दिया। जहां स्वायत्त शासन विभाग की ओर से मनोनीत 6 सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने सचिन पायलट पर कांग्रेस सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए निर्दलियों की वजह से ही सरकार बचने की बात कही। नगरपालिका के पास स्थित पुस्तकालय परिसर में आयोजित समारोह में बतैार मुख्य अतिथि पहुंचे महादेव सिंह ने कहा कि सचिन पायलट ने तो प्रदेश कांग्रेस सरकार गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ये तो निर्दलीय विधायकों ंके कारण ही सरकार बच पाई है। उन्होने कस्बे के विकास के लिए भी कहा कि गंदे पानी की निकासी व पेयजल समस्या का भी जल्द ही समाधान कराया जाएगा। उन्होने आगामी दो वर्ष में रींगस को तहसील का दर्जा दिलवाने का भी आश्वासन दिया।
पहले भी कर चुके हैं समर्थनमहादेव सिंह खंडेला पिछले महीने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भी मुख्यमंत्री गहलोत के प्रति अपनी निष्ठा जता चुके हैं। सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा था कि कांग्रेस उनकी मां है और राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही कांग्रेस है। उन्होंने कहा था कि सचिन पायलट को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया ही नहीं जा सकता है।
पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष अशोक कुमावत ने की। श्रीमाधोपुर उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकांत गुप्ता ने सहवृत सदस्य विक्रम सिंह झाला, सुमंत पारीक, भागीरथ बावलिया, जाउद्दीन खां, भागीरथ बलौदा व संध्या वर्मा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी ममता चौधरी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश बाजिया, सुरज्ञान धाबाई, प्रदीप शर्मा, अशोक धायल, पार्षद सांवरमल कुमावत, हरदयाल सिंह बलौदा, बाबूलाल राजोरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -