- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsडम्पर को बचाने के चक्कर में पलटा मिनी ट्रक, 8 घायल 2...

डम्पर को बचाने के चक्कर में पलटा मिनी ट्रक, 8 घायल 2 रेफर

- Advertisement -

सीकर. राजस्थाना के सीकर जिला के नीमकाथाना कस्बे में सदर थानांतर्गत गांवड़ी बाइपास पर बुधवार शाम को सवारियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। हादसे में हुए घायलों को पुलिस ने राजकीय कपिल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने दो घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। ट्रक में सवार सभी लोग दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होकर अपने गांव बीकानेर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार सवारियों से भरा दिल्ली से मिनी ट्रक किसान आंदोलन से लौट रहा था। शाम को गांवड़ी बाइपास पर डंपर को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। हादसे में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को ट्रक से बाहर निकाला। सूचना से मौके पर पहुंच पुलिस ने घायलों को कपिल अस्पताल में पंहुचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डूंगरपुर के मनकसर निवासी घायल मांगीलाल व घायल जेठाराम को जयपुर रेफ र कर दिया गया। वहीं बाकी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी हंै। घटना की सूचना पर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मिनी ट्रक में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे के बाद ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -