- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

- Advertisement -

सीकर/मावंडा. गांव स्यालोदड़ा में एक विवाहिता ने फांसी पर लटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर डाबला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए पाटन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया गया। सूचना से पुलिस उपाधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा भी घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होने विरोध जता रहे मृतका के परिजनों को फोरेंसिक जांच कराने का आश्वासन दिया। शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता मंगलचन्द द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ससुराल पक्ष द्वारा उनकी बेटी कंचन को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतका कंचन देवी दिन में करीब 11 बजे अपने घर पर स्थित चौबारे में फ ांसी के फंदे पर झूल गई। परिजनों ने बताया कि मृतका कंचन के पति राकेश कुमार का पहली पत्नी से तलाक होने के बाद कंचन देवी के साथ दूसरी शादी की गई थी। मृतका के पति राकेश कुमार के घर में दो बेटी हैं एक पहली वाली पत्नी की कि है व दूसरी बेटी मृतका कंचन अपने साथ लेकर आई थी। ———————– पति को मोबाइल पर कहां मैं मर रही हूं मृतका का पति राकेश मजदूरी का काम करता हंै। वह सुबह रोजाना की तरह ही सोमवार को भी मजदूरी पर चला गया। परिजनों ने बताया कि मृतका कंचन ने फंदे पर झूलने से पहले पति राकेश को मोबाइल पर कॉल कर कहां कि मैं मर रही हूं। इस पर राकेश दौड़ता हुआ घर आया तो पत्नी कंचन कमरे में फंदे पर झूलती हुई मिली।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -