बाड़मेर. राजकीय चिकित्सालय में बुधवार को एक मनचले ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के चिल्लाने पर भीड़ एकत्र हो गई, इसका फायदा उठा कर मनचला भाग गया। इस दौरान महिला इमरजेंसी के पास पहुंची तो वह वहां दिखा, लेकिन महिला को देखकर रफूचक्कर हो गया।
महिला ने पीछा किया तथा लोगों को एकत्र कर लिया। काफी देर तक तो मनचला मना करता रहा। लेकिन महिला ने जब पूरा घटनाक्रम बताया तो लोगों को विश्वास हो गया। इस दौरान महिला का पति भी पहुंच गया। आक्रोशित महिला ने चप्पल उतारकर मनचले की धुनाई शुरू कर दी। इस बीच अस्पताल में कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और उसे थाने ले गई।
अस्पताल परिसर में मनचले व लपके
अस्पताल परिसर में प्रतिदिन कई लपके व मनचले युवक घूमते रहते हैं। भीड़ का फायदा उठाकर कोई छेड़छाड़ करता है तो कोई पर्स, मोबाइल आदि चुराकर ले जाता है। अधिकांश महिलाएं इस प्रकार की घटना को बताती नहीं है। ऐसे में इनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -