- Advertisement -
HomeNewsरामलीला में हो रही महाभारत

रामलीला में हो रही महाभारत

- Advertisement -

हनुमानगढ़. टाउन की श्रीरामलीला समिति में महाभारत की तरह जंग छिड़ चुकी है। गत सात दिनों में दूसरी बार अध्यक्ष का चुनाव किया गया। मंगलवार को टाउन स्थित महावीर दल धर्मशाला में श्रीरामलीला समिति की बैठक हुई। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने दावा किया इसमें शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य समिति से कई वर्षों से जुड़े हैं। बैठक के दौरान दस नए सदस्यों को जोड़ा गया। वर्तमान में समिति में कुल 31 सदस्य होने की बात कही जा रही है। इनकी माने तो कुछ दिन पहले फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष के जो चुनाव किए गए हैं। वह वैधानिक नहीं है। समिति के सदस्यों को अध्यक्ष चुनने का अधिकार है न कि कुछ व्यापारियों को। इसके चलते महावीर दल धर्मशाला में श्रीरामलीला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सज्जन बंसल डींगवाला, उपाध्यक्ष रामकुमार तलवाडिय़ा, महामंत्री सतीश गर्ग, कोषाध्यक्ष दीनदयाल मालपानी, प्रचारमंत्री प्रहलाद राय गुप्ता को नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रेमरत्न पारीक, सुंदर बंसल, दीनदयाल, अर्चित अग्रवाल, पवन खदरिया, विजय सिगची को सदस्य मनोनित किया गया। समिति के अनुसार रामलीला का मंचन श्रीरामलीला समिति की ओर से वर्ष 1961 से प्रतिवर्ष जनसहयोग से किया जा रहा है। कार्यकारिणी को लेकर हुई बैठक में पुरूषोत्तम कौशिक, अशोक कुमार, अमित दुग्गड़, महेश कुमार बंसल, शंकर गोयल, शंकर गुप्ता, पवन खदरिया, श्यामबिहारी खदरिया, दिनेश तलवाडिय़ा आदि सदस्य मौजूद रहे। इधर, सरंक्षक विजय रौंता ने बताया कि नहीं कार्यकारिणी को लेकर उन्हें जानकारी नहीं ही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को समिति को लेकर पदाधिकारियों से बात हुई थी। उस समय मंगलवार शाम सात बजे बैठक रखने का निर्णय लिया गया था। विजय रौंता ने बताया कि श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष दर्शन गर्ग हैं। इनका चुनाव फूडग्रेन एसोसिएशन कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण की उपस्थिति में हुआ था। *********

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -