- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsदो सगे भाइयों के पेट में घोंपा चाकू, एक की मौत, दूसरा...

दो सगे भाइयों के पेट में घोंपा चाकू, एक की मौत, दूसरा गंभीर

- Advertisement -

सीकर/थोई. राजस्थान के सीकर जिले के थोई थाना इलाके के रूपपुरा गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दो सगे भाई चाकूबाजी का शिकार हो गए। जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
रास्ते में तोड़ा दम, आरोपी फरारथोई थानाधिकारी संगीता मीणा ने बताया कि मीरा कंवर पत्नी सुमेर सिंह निवासी रूपपुरा ने मंगलवार को थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि मंगलवार करीब शाम 4.30 बजे उसके दोनों बेटे अजीत सिंह व शक्ति सिंह खेत में बाजोत करवा रहे थे और वह खेत में रोड़ के पास खड़ी थी। तभी वहां छीतर सिंह, दौलत सिंह व मदन कंवर आए और उन्होंने दोनों बेटों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने के इरादे से उन्होंने दोनों के पेट में धारदार चाकू घोंप दिया। शोर शराबा सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने उन्हें छुड़वाकर थोई सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। इसी बीच रास्ते मेें अजीत सिंह (30) ने दम तोड़़ दिया जबकि भाई शक्ति सिंह(24) को चौमंू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में उपचाराधीन है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी से फरार हो चुके थे। जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
लंबे समय से विवाद, पुलिस अधिकारियों ने देखा मौकाजानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इससे पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। घटना के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व पुलिस उपाधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -