- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकिसान बिलों के खिलाफ किसान सभा ने हर ब्लॉक में जताया आक्रोश

किसान बिलों के खिलाफ किसान सभा ने हर ब्लॉक में जताया आक्रोश

- Advertisement -

सीकर. केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को लेकर पास किए गए तीन बिलों के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से जिला मुख्यालय सहित हर उपखंड पर विरोध प्रदर्शन किया गया। किसान सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार व बिल के खिलाफ जमकर नारे लगाए और एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक को सरकार व राष्ट्रपति तक के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसान हितों को देखते हुए राष्ट्रपति से विधेयकों पर हस्ताक्षर नहीं करने की मांग की गई। इस दौरान सीकर शहर में कृषि उपज मंडी में विधेयकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
कोरोना की आड़ में जनता को किया परेशानकेंद्र सरकार द्वारा 3 कृषि अध्यादेशों को कानून बनाने के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से सीकर शहर में कृषि उपज मंडी में आक्रोश प्रदर्शित किया गया। यहां सभा कर सरकार का विरोध किया गया। जिसमें काफी संख्या में किसानों, व्यापारियों, मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमराराम ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी का फायदा उठाकर किसानों व आम जनता को बर्बाद करने वाले 3 कृषि अध्यादेश लाकर खेती व कृषि व्यापार को चौपट करने का काम किया है। कहा, कि ये बिल पास होने पर जहां बड़ी कम्पनियो को किसानों को लूटने का अवसर मिलेगा वही मंडियों की व्यवस्था व समर्थन मूल्य की व्यवस्था भी बिखर जायेगी। जिससे किसानों के साथ मंडी व्यापार को भी भारी नुकसान होगा। किसानों को फसलो का कम भाव मिलेगा व भुगतान भी समय पर नही मिलेगा। इससे काला बाजारी भी बढ़ेगी। जिससे आम जनता को महंगी दर पर खरीद करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट फार्मिग से किसानों की जमीन हड़पने का रास्ता साफ हो जाएगा। देश का किसान ,मजदूर,व्यापारी इन कानूनों धरातल पर लागू नही होने देगा। इस के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष तेज किया जाएगा। प्र्रदर्शन के दौरान अमराराम, पेमाराम, सागर खाचरिया, किशन पारीक, रुड़ सिंह, रामरतन बगडिय़ा, अब्दुल कयूम कुरेशी, बेगाराम, बृज सुंदर जांगिड़, उदाराम थोरी, सलीम चौहान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -