- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatदो युवतियों को ब्लैकमेल कर रहा था खेमराज, इसलिए नदी में पटककर...

दो युवतियों को ब्लैकमेल कर रहा था खेमराज, इसलिए नदी में पटककर मार डाला था, दोस्त ने भी दिया साथ

- Advertisement -

Aajkal rajasthan News/कोटा।                             कोटा-बारां हाइवे पर हनुवतखेड़ा के पास चंद्रलोई नदी में 4 नवंबर को मिले खेमराज उर्फ राहुल के शव की गुत्थी सुलझ गई है।

पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी दो बहनों और उनके दोस्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक एमबीएस अस्पताल के ब्लड बैंक में संविदा पर काम करता है। दो बहनों ने खेमराज की हत्या इसलिए की क्योंकि वो उन्हें अपने व दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था।खेमराज ने उनकी छोटी बहन के साथ जबरन संबंध बनाए थे और अश्लील वीडियो बनाकर देहशोषण किया था। इस वीडियो के जरिए वो आरोपी बहनों को ब्लैकमेल करने लगा था। आरोपी युवतियों ने छोटी बहन के साथ किए गलत काम का बदला लेने और खुद को ब्लैकमेल होने से बचाने के लिए खेमराज की हत्या की। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि चंद्रलोई नदी में सोमवार दोपहर एक युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान दादा निधानचंद ने कुन्हाड़ी निवासी खेमराज उर्फ राहुल नावर (24) के रूप में की। रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और जांच के लिए प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में बोरखेड़ा सीआई विनोद कुमार, उद्योग नगर सीआई मुनिन्द्र सिंह और साइबर सेल की टीम का गठन किया। पुलिस ने मामले में कुसुम मेघवाल उम्र 19 वर्ष, खुशबू उम्र 20 वर्ष निवासी अंबेडकर कॉलोनी, कुन्हाड़ी और उनके दोस्त अभिषेक सुमन उर्फ गोलू उम्र 21 वर्ष निवासी हनुवतखेड़ा को गिरफ्तार किया हैं। तीनों को कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

एक बहन का अश्लील वीडियो बनाकर सबको फंसाया

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि खेमराज ने दोस्ती की आड़ में आरोपी युवतियों की छोटी बहन को जाल में फंसा लिया। उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना लिए। अब वो उसका देहशोषण करने लगा। कुछ समय बाद वो वीडियो के जरिए आरोपी कुसुम व खुशबू को अपने और अपने दोस्तों के साथ अनैतिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा।

साजिश : शराब में नींद की गोलियां मिलाने का प्लान बनाया युवतियों ने :दोनों बहनों ने प्लान बनाया और साथ काम करने वाले दोस्त अभिषेक को भी शामिल कर लिया। प्लानिंग के मुताबिक अभिषेक ने 2 नवंबर को शाम 7 बजे खेमराज को बात करने के लिए देवली अरब रोड बोरखेड़ा बुलाया। कुसुम खेमराज को लेकर बोरखेड़ा पहुंची, वहां से रवाना होकर वे चंद्रलोई नदी के किनारे सुनसान जगह पर पहुंचे।खेमराज का पैतृक मकान कुन्हाड़ी में है। आरोपी कुसुम व खुशबू अपनी बहनों और मां के साथ दो साल पहले इसी मकान में किराए से रहने आई थी। इसी दौरान खेमराज की दोस्ती सबसे पहले खुशबू से हुई, लेकिन ज्यादा नहीं चल सकी। इसका कारण खेमराज का रोज अत्यधिक शराब पीना था। वो अपने दोस्तों को घर लाता और वहां सभी आए दिन शराब पार्टियां करते। घर में जवान बेटियों के बीच ऐसी गतिविधियां मां को खटक रही थी, उसने कुछ महीनों में मकान खाली करके दूसरी जगह मकान ढूंढ़ लिया।

हत्या : नींद की गोलियां मिलाकर शराब पिलाई और नदी में पटका :अभिषेक ने खुशबू व कुसुम को नींद की गोलियां व शराब उपलब्ध करवाई। चंद्रलोई नदी के किनारे पहले कुसुम ने शराब पी और फिर खेमराज व अभिषेक को ऑफर किया। दोनों ने खेमराज की शराब में नींद की गोलियां मिलाकर उसे ज्यादा शराब पिलाई। बेहोश होने पर खेमराज को कुसुम व अभिषेक ने मिलकर नदी में डाल दिया। स्कूटी को मौके से हटाकर झाड़ियाें में छुपा दिया।

2 Sisters and friend arrested in murder case

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -