- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसमान नागरिक संहिता के लिए चलाएंगे अभियान- करणी सेना अध्यक्ष

समान नागरिक संहिता के लिए चलाएंगे अभियान- करणी सेना अध्यक्ष

- Advertisement -

सीकर. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने देशनोक की मां करणी दर्शन यात्रा के दौरान सीकर बाइपास एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर अम्मू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि करणी सेना सर्वसमाज के भारतीयों का संगम हैं। समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड भारतीयों का अधिकार है। जिसे लागू होना चाहिए। उन्होनें कहा कि इसके लिए करणी सेना गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि करणी सेना किसी जाति विशेष का संगठन नहीं है। चेताया भी कि मां करणी के नाम पर जातिवाद की राजनीति करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर आगे बढऩा है। अम्मू ने कहा कि जिन लोगों को आरक्षण का लाभ मिल चुका है, उनके लिए आरक्षण सुविधा समाप्त की जानी चाहिए। इससे समाज के सभी वर्गों में संतुलन बनेगा। करणी सेना राजनीति की बजाय सेवा नीति करने वाले लोगों का समूह है। करणी सैनिकों ने कोरोना काल में 19 लाख लोगों के लिए निशुल्क भोजन, ऑक्सीजन, बैड व्यवस्था और वैक्सीनेशन की व्यवस्था की हैं। उन्होंने कहा कभी-कभी कुछ लोग समाज के संगठन के नाम से सिर्फ फिल्में बंद करवाने की दुकान चलाते हैं और फिर लुप्त हो जाते हैं। सांवली बाईपास पर राजपूत महासभा अध्यक्ष दयाल सिंह रोरु व अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। इस दौरान करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमेर सिंह तंवर, युवा शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी पारीक, उपाध्यक्ष सुभाष राठौड़ मानपुरा, किसान शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुकर अप्पा डोमसे, महिला शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौड़, व्यापार शक्ति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, महामंत्री राखी अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश रावल, कोषाध्यक्ष दिनेश चौहान, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट संध्या ताई आदि मौजूद रहे।
पलसाना में सूरजपाल सिंह अम्बू का किया स्वागतपलसाना कस्बे में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सूरजपालसिंह अम्बू का स्वागत किया। बस स्टैंड पर सरपंच रूपसिंह शेखावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अम्बू और उनकी टीम का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। अम्मू अपने तीन दर्जन से ज्यादा गाडिय़ों के काफिले के साथ धार्मिक यात्रा पर बीकानेर जा रहे थे। इस दौरान उम्मीदसिंह करीरी सहित कई लोग उनके साथ थे। इस दौरान राजेन्द्रसिंह, शिवराजसिंह, गोविन्दसिंह, सुरेन्द्रसिंह, मदनसिंह शाहपुरा, जितेन्द्रसिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -