- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपंचायत चुनाव: विधायक के जिगरी हारे, आईपीएस की पत्नी जीती

पंचायत चुनाव: विधायक के जिगरी हारे, आईपीएस की पत्नी जीती

- Advertisement -

सीकर/ फतेहपुर. गांवों की सरकार के चुनाव में सीकर के फतेहपुर इलाके में भी रोचक मुकाबले देखने को मिले। कई दिग्गजों की सियासी जमीन खिसक गई तो कई पहली बार में ही बाजी मार ली है। विधायक हाकम अली खान के नजदीकी हरलाल झूरिया के परिवार को हार झेलनी पड़ी। बीबीपुर छोटा सीट पर युवा विजय चोटिया के सिर जीत का सेहरा बंधा। बेसवा में भी विधायक के सामने चुनाव लडऩे वाली आईपीएस की पत्नी चुनाव जीत गई। गारिन्डा ग्राम पंचायत में आबिद हुसैन ने चुनाव जीता। इससे पहले आबिद ने माकपा की टिकट पर 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। रोलसाहबसर से कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष रहे नोरंग लाल वर्मा का बेटा ओमप्रकाश वर्मा मैदान में था। ओमप्रकाश की बहन चूरू से जिला प्रमुख रह चुकी है। ओमप्रकाश को करारी हार का सामना करना पड़ा। गोडिय़ा बड़ा में पहले सरपंच रहे दोनों प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। यहां से पहली बार बार चुनाव लडऩे वाली रामपति देवी को जीत मिली। विधायक के गांव रोलसाहबसर से ओमप्रकाश के सामने होमगार्ड सांवरमल के परिवार से ताल ठोकी। रोलसाहबसर सीट अजा के लिए रिजर्व थी, यहां से महिला उम्मीदवार ने पुरुष उम्मीदवार को हरा दिया।
सोहनी देवी 1125 तो रघुवीर 23 वोटों से जीतेढ़ाढण में सरपंच सोहनी देवी ने सबसे लंबी जीत हासिल की। उन्होंने 1125 मतों से जीत हासिल कर रेकार्ड बनाया। वहीं गांग्यिासर में रघुवीर ने 23 वोटों से बाजी मारी। इसके अलावा दीनवा लाखड़ानी में कविता देवी ने 84, जरीना खान ने 43 ने जीत हासिल की।
जानें कहां से कौन बना सरपंच
पंचायत विजेता जीत का अंतरपालास मोहर सिंह 317ताखलसर सरोज देवी 290ठेड़ी बिमला देवी 172देवास सुमन देवी 838बिराणियां सोहनलाल 215बठोद विमला देवी 697गारिंडा आबिद हुसैन 352बलोद भाकरा भगवती देवी 222बेसवा जरीना बानो 43ढांढण सोहनी देवी 1125सहनुसर कमलेश कंवर 176कायमसर सदाम 251रोहलसाबसर ग्यारसी देवी 747कारंगा बड़ा चंदी 439हरसावा बड़ा निर्मला देवी 919अठवास सावित्री देवी 300बलोद छोटी महेश दानोदिया 161भींचरी मोहम्मद आरिफ 205दांडूडा फूलाराम 131ठिमोली संजय कुमावत 57गोडिया बड़ा रामपति 372हुडेरा दातार सिंह 150दांतरू श्याना देवी 690नयाबास सरोज 681हिरणा जगदीश प्रसाद 167दीनवा लाडख़ानी कविता 84खोटिया अनिल कुमार 222तिहावली भंवर कंवर 163हेतमसर कल्पना देवी 793रोसावा उजाला जांगिड़ 550बीबीपुर छोटा विजय चोटिया 317मांडेला बड़ा दुलाराम 110गांगियासर रघुवीर कुमावत 23नबीपुरा रुकमा देवी 296

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -