- Advertisement -
HomeNewsIndependence Day : पाली में झमाझम बारिश के बीच मनाया आजादी...

Independence Day : पाली में झमाझम बारिश के बीच मनाया आजादी का पर्व, शान से फहराया तिरंगा

- Advertisement -

पाली। 73rd Independence Day 2019 in pali : 73वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व गुरुवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बांगड़ स्टेडियम [ Bangar Stadium ] में झमाझम बारिश [ Rain in pali ] के बीच आयोजित जिलास्तरीय समारोह में जिला कलक्टर दिनेशचंद जैन [ District Collector Dinesh Chand Jain ] द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ मार्चपास्ट की सलामी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
बांगड़ स्टेडियम में सुबह 9 बजे जिला कलक्टर जैन ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद राज्यपाल के संदेश का पठन किया गया। इस दौरान बारिश के बीच 400 छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया। जिला कलक्टर का उद्बोधन भी हुआ। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी व युद्धवीरागनाओं का सम्मान किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए अतिथियों द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए गए। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान स्टेडियम में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। बड़ी संख्या में लोग छाता लेकर बैठे नजर आए।
एक बजे होगा मैत्री क्रिकेट मैचदोपहर एक बजे बांगड़ स्टेडियम में जिला प्रशासन व नगर परिषद के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यहां बारिश का दौर जारी है। बारिश बंद होने पर ही मैच हो पाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -