- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसीकर में किसान महापंचायत पर रहेगी देशभर की नजर... राकेश टिकैत और...

सीकर में किसान महापंचायत पर रहेगी देशभर की नजर… राकेश टिकैत और योगेन्द्र यादव के अलावा हरियाणा के गायक अजय हुड्डा भी होंगे आकर्षण का केन्द्र

- Advertisement -

-800 गांवों के किसानों का प्रतिनिधित्व-संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले होगी किसान महापंचायत
सीकर. देशभर के किसान और मीडिया राजस्थान (Rajasthan) के सीकर(sikar) जिले में मंगलवार को नजरें गड़ाए रखेंगे। किसान आंदोलन (kisan Andolan) की अगली कड़ी के रूप में किसान नेता राकेश टिकैत व योगेन्द्र यादव यहां बडी किसान महापंचायत को सम्बोधित करेंगे।कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को सीकर कृषि उपज मंडी में दोपहर 11 बजे से किसान महापंचायत होगी। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभा को किसान नेता राकेश टिकैत, योगेन्द्र यादव, अमराराम, युद्धवीर सिंह सहित कई बड़े किसान नेता संबोधित करेंगे।
हजारों की संख्या में पहुंचेंगे किसानकिसान नेता राकेश टिकैत के मुख्य आतिथ्य में होने वाली किसान महापंचायत में जिले के आठ सौ से ज्यादा गांव व ढाणियों के एक लाख से ज्यादा किसान शिरकत करेंगे। महापंचायत की तैयारियों को लेकर रविवार को कृषि उपज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले होने वाली 23 को सुबह 11 बजे होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को स्वयंसेवकों की भर्ती करके जिम्मेदारी दी गई है। जिनमें पुरुष व महिला किसान भी होंगी।
गायक अजय हुड्डा भी…महापंचायत को किसान नेता राकेश टिकैत, अमराराम, योगेन्द्र यादव, राजाराम मील, युद्धवीर सिंह सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा हरियाणा के गायक अजय हुड्डा भी आएंगे। किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर मंडी में दो प्लेटफार्म के टेंट लगाया गया है। इस दौरान किसान सभा के राज्याध्यक्ष पूर्व विधायक पेमाराम, सभा के जिला कमेटी सदस्य किशन पारीक, सभा के महासचिव सागर खाचरिया, रतन सिंह पिलानिया, गणेश बेरवाल, हरिराम ओला, बीएल मील, भंवरलाल बिजारणिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कई संगठन लेंगे भाग पूर्व विधायक पेमाराम ने बताया कि किसान महापंचायत में सभी जन संगठन और किसान संगठन जुटेंगे। किसान आंदोलन के तहत 6 फरवरी को तीन घंटे का चक्का जाम और टोल फ्री करवाए गए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -