- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में यहां स्कूली छात्राओं से भरी गाड़ी खाई में गिरी, हादसे...

राजस्थान में यहां स्कूली छात्राओं से भरी गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 15 छात्राएं घायल, मची चीख पुकार

- Advertisement -

सीकर।
सीकर जिले में धोद रोड़ पर अनोखु गांव के पास आज दोपहर को स्कूली छात्राओं से भरी गाड़ी खाई में जा गिरी। जिसमें करीब 15 छात्राएं घायल हो गई। घायलों को धोद सीएचसी ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में करीब 10 छात्राओं को सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनमें दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त गाड़ी में करीब 20 छात्राएं बैठी थी।
Read More :
Watch Video: लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने थाने में लगाई अदालत, जज बनकर सुनाने लगा फैसला !जानकारी के अनुसार धोद स्थित मगधु देवी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राएं गाड़ी में सवार होकर अपने घर के लिए रवाना हुई थी। अनोखु गांव के पास सडक़ पर पत्थर आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद छात्राओं में चीख पुकार मच गई।
Read More :
4 घंटे तक फांसी के फंदे पर झूलता रहा 12वीं का छात्र, परिजनों का इंतजार करती रही पुलिसवहीं आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More :
घुंघराले बालों वाले बदमाश ने मुनीम से की लाखों की लूट, मचा हडक़ंप
 
गाड़ी में 20 छात्राएं थीजानकारी के अनुसार गाड़ी में 20 छात्राएं सवार थी। स्कूल से रवाना होते ही कुछ दूर बाद ही हादसा हो गया। जिसमें कई छात्राओं को चोटें आई है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -