- Advertisement -
HomeNewsउत्तर प्रदेश का किला फतह करना है तो कांग्रेस को करना ही...

उत्तर प्रदेश का किला फतह करना है तो कांग्रेस को करना ही होगा यह काम

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का विधानसभा चुनाव (Assembly elections) अगले साल होने वाला है. तमाम राजनीतिक दलों के साथ कांग्रेस (Congress) भी इस बार जी जान से उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है. कई दशक बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी इतनी मेहनत से कर रही है.
कांग्रेस की अगर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चर्चा हो रही है तो वह सिर्फ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के एक्टिव होने के कारण ही हो रही है. इसके पीछे कोई दूसरा कारण नहीं है.
हाथरस से लेकर लखीमपुर खीरी तक प्रियंका गांधी ने जनता की लड़ाई लड़ी है और इस लड़ाई में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया है. इसके अलावा कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्राओं में उमड़ रही भीड़ भी लगभग तीन दशक बाद दिखाई दे रही है.
महिलाओं को लेकर जो 40% फ़ीसदी टिकट देने का ऐलान प्रियंका गांधी ने किया है वह भी काफी हद तक काम कर सकता है, अगर संगठन समय रहते तैयार कर लिया जाए तो. इसके अलावा “लड़की हूं लड़ सकती हूं” उत्तर प्रदेश की हर लड़की के जुबान पर चढ़ चुका है. बस जरूरत है संगठन तैयार करके घर घर पहुंचने की.
कांग्रेस की रैलियों में इस तरह उमड़ रही भीड़ शायद ही किसी को याद होगी और यह सब कुछ हो रहा है प्रियंका गांधी के कारण और इसके अलावा प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जो वादे उत्तर प्रदेश की जनता से किए हैं, वह काफी महत्वपूर्ण है. अगर उसको घर-घर तक ले जाया गया तो यह कांग्रेस को चुनाव में काफी लाभ दे सकता है.
कांग्रेस की सबसे बड़ी परेशानी है उत्तर प्रदेश के अंदर संगठन नहीं है. इसके अलावा चुनाव जीतने वाले नेताओं का अभाव है. बूथ लेवल तक संगठन तैयार करना बड़ी चुनौती है कांग्रेस के लिए.
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्राओं में उमड़ रही भीड़ को अगर बूथ तक ले जाने में कामयाब हुई कांग्रेस तो उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी चमत्कार जरूर कर सकती हैं. लेकिन करेगा कौन? जिनको जिम्मेदारी दी गई है वह गांधी परिवार के भरोसे बैठे हुए हैं. अगर राहुल गांधी या प्रियंका गांधी किसी मुद्दे पर सड़कों पर उतरते हैं तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता उनके साथ दिखाई देते हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले थोड़ा सा वक्त जरूर है कांग्रेस के पास. अगर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता गांव-गांव संगठन तैयार करने में मेहनत कर दें तो जरूर कांग्रेस इस स्थिति में आ सकती है कि, कांग्रेस के बिना सरकार ना बने. लेकिन क्या उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता इसके लिए तैयार हैं? सवाल सबसे बड़ा यही है.
The post उत्तर प्रदेश का किला फतह करना है तो कांग्रेस को करना ही होगा यह काम appeared first on THOUGHT OF NATION.

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -