- Advertisement -
HomeNewsहिम्मत है तो छू कर दिखाओ, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस...

हिम्मत है तो छू कर दिखाओ, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सिखाया कानून

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) मे हुए नरसंहार के बाद किसानों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में ले लिया. इस दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और पुलिस वालों के बीच लंबी कहासुनी हुई.
प्रियंका गांधी ने पुलिसवालों को कहा कि वह सभी कानून जानती हैं और पुलिस उन्हें ऐसे ही बिना वारंट के नहीं पकड़ सकती. प्रियंका ने उन्हें रोकने वाले पुलिस ऑफिसर सी ओ बिसवां यादवेंद्र यादव व महिला दरोगा मधु यादव से बहस की. उन पर जबरन घसीटने के आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा महिला से बात करना सीखो.
एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका गांधी पुलिस वालों को कानून सिखा रही है. उन्होंने कहा जिस तरह आपने मुझे धक्का मारा, जबरन ले जाने की कोशिश की वह फिजिकल असाल्ट, किडनैप की कोशिश, किडनैप की धाराओं में आता है. मैं समझती हूं छूकर दिखाओ मुझे. जाकर अपने अफसरों से मंत्रियों से वारंट लाओ. प्रियंका आगे कहती हैं अरेस्ट के लिए महिलाओं को आगे मत करो महिलाओं से बात करना सीखो.
बता दे कि देर रात में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. प्रियंका गांधी कल रात लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुईं थी. पुलिस ने प्रियंका को सीतापुर के हरगांव से हिरासत में ले लिया गया. सके साथ ही कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा को भी हिरासत में लिया गया.
कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि ये रौद्र रूप है नारी का, दहन करेगी अहंकार. यूपी की सड़कें बीजेपी के घटियापन की गवाह बनी है. प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा के साथ बीजेपी की गुलाम पुलिस का रवैया अमानवीयता की हद है. किसान को न्याय तो हम दिलाकर रहेंगे.

ये रौद्र रूप है नारी का, दहन करेगी अहंकार।
यूपी की सड़कें भाजपा के घटियापन की गवाह बनी है।@priyankagandhi जी और @DeependerSHooda जी के साथ भाजपा की गुलाम पुलिस का रवैया अमानवीयता की हद है।
किसान को न्याय तो हम दिलाकर रहेंगे।#PriyankaGandhiwithFarmers#लखीमपुर_किसान_नरसंहार pic.twitter.com/fwIfq1rn4f
— Congress (@INCIndia) October 4, 2021

एक और ट्वीट में कांग्रेस ने कहा कि मैं उन किसानों से महत्वपूर्ण नहीं हूं, जिनको तुमने मारा है. प्रियंका गांधी के ये भाव बता रहे हैं कि वो किस दर्द और पीड़ा के साथ किसानों से जुड़ी हुई है और रातभर सड़कों पर उतरी है. न्याय तो अब होकर रहेगा जोगी जी.
एक और ट्वीट में कांग्रेस ने कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है. राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ ये बर्ताव भाजपाई की कायरता का प्रतीक है और प्रियंका गांधी का डटकर खड़े हो जाना साहस का. विजय साहस की होगी. प्रियंका को हिरासत में लिए जाने की ख़बरों के बाद राहुल गांधी ने अपनी बहन के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा कि वे किसानों को जीत दिलाएंगे.
राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पता है कि प्रियंका पीछे नहीं हटेंगी. इससे पहले लखीमपुर खीरी जाने के दौरान रास्ते में प्रियंका गांधी ने रविवार की घटना के बारे में ट्वीट कर कहा, भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका. ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है. किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी.
The post हिम्मत है तो छू कर दिखाओ, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सिखाया कानून appeared first on THOUGHT OF NATION.

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -