- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअब कमजोर नहीं समझना....बेटियों को छेड़ा तो खाओगे हाथों-हाथ पंच

अब कमजोर नहीं समझना….बेटियों को छेड़ा तो खाओगे हाथों-हाथ पंच

- Advertisement -

सीकर. बेटियों को छेडऩे वाले मनचलों की अब खैर नहीं है। शिक्षा विभाग की ओर सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की दिशा में की गई घोषणा अब धरातल पर नजर आ रही है। जिले के सभी ब्लॉकों में शनिवार से शिक्षिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुए। यह शिक्षिका दस दिवसीय प्रशिक्षण के बाद अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में बेटियों को प्रशिक्षण देगी। पिपराली ब्लॉक के प्रशिक्षण शिविर का आगाज रविवार को नवजीवन साइंस कॉलेज में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य वक्ता पूर्व सीबीईओ बनवारी लाल ने कहा कि छेड़छाड़ की घटनाएं बढऩे के बाद विभाग ने इस तरह के प्रशिक्षण की योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद बेटियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सीबीईओ पिपराली सुल्तान सिंह जाखड़ ने कहा कि किसी भी कला में बार-बार अभ्यास करने से उसमें परफेक्शन आता है। उन्होंने बताया कि जिले के 165 विद्यालयों की महिला कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण संयोजक सुमन कटेवा ने बताया कि प्रशिक्षण को चार समूह में बांटकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान सह संयोजक सरोज व सुनीता झुरिया ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षिकाओं की ओर से तीन महीने तक स्कूलों में बेटियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक पिपराली के आरपी हरिराम बाजिया व स्टेट रिसोर्स ग्रुप के राजकमल जाखड़ ने संचालन करते हुए गुड टच सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर मनीष, सुनीता पिलानिया, शशि, भंवरी देवी, मंजू देवी, सावित्री सहित 145 संभागों ने भाग लिया। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रदेशस्तरीय प्रशिक्षण में पुलिस विभाग व स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद अब प्रदेशभर में कवायद ब्लॉक स्तर से शुरू हुई है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -