- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपिता ने मना किया तो मां ने 50 हजार का कर्जा लेकर...

पिता ने मना किया तो मां ने 50 हजार का कर्जा लेकर बेटे को मुंबई भेजा, अब ‘डांस दीवाने 2’ में बिखेरेगा जलवा

- Advertisement -

विक्रम सिंह सोलंकी, सीकर.
Story of sikar’s Gannu Joya Wild Card Entry in Dance Deewane S02 on Colors TV : यह कहानी है एक मां की संघर्ष की। मां के जज्बे ने ही समाज की सारी बंदिशों को तोड़ते हुए बेटे को एक नए मुकाम तक पहुंचा दिया। बेटे को पहचान दिलाने के लिए खेतों में मजदूरी की, ब्याज पर लोगों से रुपए उधार लिए, गहने तक गिरवी रख दिए। लोगों के धक्के तक खाएं, रुपए बचाने के लिए बिना चप्पल के नंगे पैरों से ही काम करती थी। हम बात कर रहे है क्लर्स चैनल पर प्रसारित डांस दीवाने ( Dance Deewane Season 2 ) पर वाइल्ड कार्ड़ एंट्री करने वाले गन्नू जोया ( Gannu Joya ) की।
गन्नू जोया सीकर के अंबेडकर नगर का रहने वाला है। गन्नू की कामयाबी के लिए पूरा सीकर वोटिंग के लिए प्रयास कर रहे है। गन्नू जोया की मां संतोष देवी ने बताया कि 28 साल पहले अंबेडकर नगर निवासी श्यामसुंदर के साथ शादी हुई। पति फिलहाल विदेश में मजदूरी करते है। उनके तीन लड़कियां और दो लडक़े है। गरीबी के कारण जब परिवार लड़कियों को पढ़ा नहीं पाते और जल्दी शादी कर देते है। ऐसे में उन्होंने दोनों लड़कियों को एमए तक पढ़ाया। दोनों बहनों ने भी घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर भाई की मदद की। बरसात आने पर घर में पानी भर जाता है, पर खुद की परेशानियों को कभी नहीं समझा।मां-बाप डांस करने पर डांटते थेगन्नू की मां संतोष देवी ने बताया कि उसने12वीं तक पढ़ाई की। वह गाने चलाकर घर में ही डांस करता था। उसे कई डांटते थे पिटाई भी की। तबेला मार्केट में विनस डांस क्लब में नरपत सिंह के पास चुपके से जाने लग गया। उसकी काफी मदद की। उसके बाद उन्होंने जयपुर में डांस क्लास के लिए जाने को कहा। मोहल्ले की एक शादी में वह दोस्तों के कहने पर डांस किया था। घर पर आने पर मां-बाप ने उसकी पिटाई भी की। उसे दोबारा ऐसा नहीं करने की नसीहत दी। डांस क्लास जाने का पता लगने पर भी उसे डांटा। बाद में उसने जयपुर में डांस सीखने की इच्छा जताई और मां-बाप को भी समझाया। पिता तो नहीं माने पर मां ने उसे जयपुर जाने के लिए बोला। जयपुर में एक पुलिसकर्मी ने उसकी मदद की। 4 साल तक गन्नू ने जयपुर में डांस क्लास ली। दिल्ली, हैदराबाद व मुंबई में ऑडिशन किए।मां ने 50 हजार का कर्जा लेकर भेजा जयपुर के बाद गन्नू ने मां को एक साल पहले मुंबई में डिप्लोमा कोर्स करने के लिए बोला। पिता ने तो मना कर दिया, मां ने उसे जाने के लिए बोला। डिप्लोमा के लिए 70 हजार रुपए की फीस जमा करानी थी। संतोष देवी ने अपने जेवर गिरवी रखे। लोगों से रुपए उधार मांगे। लोगों ने लडक़े को डांस के लिए रुपए देने से मना भी कर दिया। 50 हजार रुपए ब्याज पर उधार लेकर उसे भेजा। तब उन्होंने घर में ही काम करना शुरु किया। बीमार होने के बावजूद वह घर में काम करती रही। हर महीने खुद काम करके गन्नू को खर्चे के लिए 10 हजार रुपए महीने भेजती रही। गन्नू को जब रुपए भेज नहीं पाई तो एक दिन परेशानी के कारण रात को भूखी ही सो गई।8-10 घंटे अभ्यास गन्नू ने बताया कि वह रात के समय में ही 8-10 घंटों तक अभ्यास करता है। कभी-कभी अभ्यास के दौरान सुबह के 4 बज जाते है। अभी उसका फाइनल में जगह बनाने का केवल एक ही लक्ष्य है। मुंबई में डिप्लोमा के दौरान ही उसने कई जगह ऑडिशन दिए। गन्नू ने डांस इंडिया डांस में भी टॉप-36 में रह चुका है। इंडिया गोट टैलेंट में भी पार्टिसिपेट किया। साथ ही गन्नू का वर्ल्ड डांस लीग में चयन हुआ था। गन्नू ने अब तक 28 से ज्यादा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। उसने वीडियों बनाकर कई जगह भिजवाए। क्लर्स चैनल के डांस दीवाने में उसे बुला कर टेस्ट लिया गया। उसके बाद उसकी एंट्री हुई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -