- Advertisement -
HomeSportsCricketICC CWC 2019: यूनिस खान का दावा- पाकिस्तान में विराट कोहली सबसे...

ICC CWC 2019: यूनिस खान का दावा- पाकिस्तान में विराट कोहली सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर

- Advertisement -
हिन्दुस्तान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने कहा है कि विराट कोहली उदीयमान पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए आदर्श हैं और वे भारतीय कप्तान की शैली और हाव भाव को अपनाना चाहते हैं। यूनिस खान ने इंडिया टुडे के कार्यक्रम ‘सलाम क्रिकेट 2019′ में कहा,’विराट कोहली को पाकिस्तानी बहुत पसंद करते हैं। आज कई पाकिस्तानी खिलाड़ी उनकी तरह बनना चाहते हैं। उनके जैसी फिटनेस और हाव भाव चाहते हैं।’

‘विराट नहीं खेले तो ​एशिया कप में खली रहे स्टेडियम’

वकार यूनिस ने कहा कि क्रिकेट विश्व कप 2019 में कोहली भारत की सफलता की कुंजी होंगे। उन्होंने कहा,’एशिया कप में वह नहीं खेला था तो स्टेडियम खचाखच भरे नहीं थे। वह विश्व कप में भारत के लिए बड़ा खिलाड़ी है।’ क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारत और पाकिस्तान का सामना 16 जून को मैनचेस्टर में होगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान विश्व कप में भारत से कभी जीत नहीं सका है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -