- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपति ने होटल में लगाई फांसी, पत्नी ने घर पर खुद को...

पति ने होटल में लगाई फांसी, पत्नी ने घर पर खुद को आग के हवाले कर दी जान, दोनों की एक साथ उठी अर्थी

- Advertisement -

सीकर.
Husband Wife Funeral in Same Time : कलह ने एक घर से दो अर्थियां उठा दी। सीकर होटल में युवक ( Husband Suicide in Hotel ) के रविवार शाम आत्महत्या करने के मामले में उसकी पत्नी ( wife suicide by Fire to Herself ) ने देर रात चूरू स्थित घर में केरोसिन तेल उड़ेल कर आग ली, जिससे उसकी मौत हो गई। दंपत्ति ( Husband Wife suicide ) का सोमवार को एक-साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। दर्दनाक वाकिए का दूसरा पहलु यह भी है कि दोनों के दो बच्चे है, जिनके सर से एक साथ माता-पिता का साया उठ गया। चूरू के रामदेव मंदिर के क्षेत्र का निवासी रविन्द्र दवा कंपनी में एमआर का काम करता था। रविन्द्र का पिछले करीब सात वर्ष से पत्नी से विवाद चल रहा था। पारीवारिक पंचायत के बाद पत्नी उसी घर में रह रही थी, लेकिन दोनों के बीच मन मुटाव खत्म नहीं हो पाया। रविन्द्र ने पांच दिसंबर को यहां सीकर होटल में कमरा किराए पर लिया। शहर कोतवाल कन्हैयालाल ने बताया कि रविन्द्र ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रविंद्र का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने सुसाइट नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।
2003 में हुई शादी परिजनों ने बताया कि रविन्द्र की की शादी मई 2003 में हुई थी। शादी के कुछ साल सबकुछ ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में अनबन शुरू हो गई। ससुराल पक्ष ने वर्ष 2012 में रविन्द्र के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया। लेकिन 2013 में समाज के लोगों की समझाइश के बाद में मामला शांत हो गया। लेकिन कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच तालमेल गड़बड़ा गया। पत्नी निजी विद्यालय में पढ़ाने का काम करती थी और पिछले एक साल से विद्यालय छोडकऱ घर में ही ट्यूशन लेती थी। रविन्द्र के दो बच्चे हैं। जिनमें लडक़ा 11वीं और लडक़ी दसवीं कक्षा में पढ़ रही है।
Read More :
रेप पीड़िता को कैसे मिले इंसाफ ! जब खुद सरकार ही गंभीर नहीं, कोर्ट ने भी उठाया था सवाल

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -