- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsआज इस मुहूर्त में होगा होलिका दहन, धुलंडी कल

आज इस मुहूर्त में होगा होलिका दहन, धुलंडी कल

- Advertisement -

सीकर. होली का दो दिवसीय पर्व रविवार से शुरू हो गया है। रविवार को होलिका दहन होगा। जबकि सोमवार को धुलंडी पर्व मनाया जाएगा। इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.30 बजे से 7.15 बजे तक है। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि रविवार को भद्रा दोपहर 1. 53 पर खत्म हो जाएगी। जिसके बाद श्रेष्ठ मुहूर्त में कभी भी होलिका दहन किया जा सकता है। इधर, सीकर जिले में राजकीय होलिका दहन शाम 6 बजकर 50 मिनट पर बुच्याणी में होगा। सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदोरिया ने बताया कि इसके लिए बावड़ी गेट स्थित रघुनाथ मंदिर से पूजन दल शाम 5.30 बजे रवाना होगा।
होली पर दो दिन बंद रहेगी मंडीसीकर. होली पर्व को देखते हुए किसानों ने प्याज की खुदाई को रोक दिया है। सीकर कृषि उपज मंडी में होली पर्व को दो दिन प्याज का कारोबार बंद रहेगा। प्याज व्यापारी नेमीचंद दूजोद ने बताया कि मंडी में दो दिन तक प्याज का कारोबार पूरी तरह ठप रहेगा। मंडी में 30 मार्च से व्यापार सुचारू होगा। इस समय लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र का प्याज आ रहा है। मंडी में प्याज के थोक दस से साढे दस रुपए प्रति किलो तक बोले जा रहा हैं। मौसम खुलने और प्याज की खुदाई के कारण प्याज की आवक भी लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन दो दिन लगातार मंडी बंद रहने से किसानों का प्याज समय पर नहंी बिक पाएगा। किसान मूळाराम चौधरी, सुरेश बाजिया ने बताया कि दो दिन मंडी बंद रहने के बाद मंडी खुलेगी तो प्याज की बम्पर आवक होगी। ऐसे में भावों में ज्यादा गिरावट आएगी। इससे किसानों को आर्थिक रूप से हानि होगी।
इस बार नहीं भरेगा गणेश्वर डुडु मेलानीमकाथाना. गणेश्वर गांव में स्थित बाबा रायसल दरबार में करीब 400 वर्षो से धुलण्डी के दिन बाबा रायसल का वार्षिक डुडु मेला आयोजित होता है। लेकिन पहली बार कोरोना संकट काल के चलते उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार पंचायत प्रशासन इस वर्ष डुडु मेला नहीं भरवाएगा। सरपंच सुशीला अग्रवाल ने बताया की धारा 144 लागू हैं। धुलण्डी के दिन मंदिर दरबार खुला रहेगा। ग्रामीण व श्रद्धालु मास्क लगाकर व दूरी बनाकर मंदिर दरबार जाए। शोभायात्रा, कुश्ती दंगल, धमाल प्रोग्राम अयोजित नहीं होंगे।
रावण भर के टीला पर होगी सार्वजनिक होलिका दहन
रामगढ़ शेखावाटी. होली के पर्व पर रविवार को सार्वजनिक होलिका दहन की रस्म की अदायगी रावण भर के टीला पर की जायेगी। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी नूर मोहम्मद खान ने बताया कि सार्वजनिक होलिका दहन की रस्म इस वर्ष रावण भर के टीला पर अदा की जायेगी। नगरपालिकाध्यक्ष दूदाराम चौहला वैदिक विधि विधान के साथ शाम साढ़े छ: बजे होलिका दहन की रस्म अदा करेंगे। वहीं तिवाडिय़ों की होलिका दहन वार्ड 21 में भद्राकाल में की जायेगी। रधुनाथ जी महाराज के बाडा में रधुनाथ पुरा की होलिका का दहन किया जायेगा। इसके साथ ही अलग-अलग मौहल्लों में होलिका दहन कर होली का पर्व मनाया जायेगा।
दिव्यांग बच्चों ने मनाई होली
नीमकाथाना. स्वामी विवेकानंद पुनर्वास संस्थान में दिव्यांग बच्चों ने होली महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फिरोज खान, बाबा पूरण मल गोलिया, सत्यवीर सिंह तंवर, मुरली सिंह तंवर, बिल्लू गुर्जर व आर्यन खान उपस्थित रहे। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की ओर अल्पाहार करवाया गया। अतिथियों ने बच्चों के साथ होली का दहन भी किया। संस्था निदेशक गुलशन शर्मा ने बताया कि बच्चों के साथ होली मनाने का उद्देश्य उनको समाजीकरण से जोडऩा है। इस दौरान संस्था के शिखा शर्मा, ललित, दार्शनिक, बनवारी लाल, राधेश्याम मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -