- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsहे सरकार: अब तो जागो...ताले में कैद सुविधाएं

हे सरकार: अब तो जागो…ताले में कैद सुविधाएं

- Advertisement -

सीकर. किसान हितेषी कांगे्रस सरकार की हकीकत रसीदपुरा प्याज मंडी के तौर पर शेखावाटी की जनता के सामने है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के सभी नेताओं ने रसीदपुरा प्याज मंडी को जल्द शुरू कराने का दावा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि सरकार के जिम्मदारों ने मंडी के ताले खुलवाने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए हैं। जिम्मेदारों का तर्क है कि दुकान आवंटन प्रक्रिया अटकने से ताला नहीं खुल पा रहा है। इस कारण शेखावाटी के प्याज उत्पादक किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछली भाजपा सरकार के समय भी रसीदपुरा प्याज मंडी को लेकर काफी आंदोलन हुए। इसके बाद तत्कालीन सरकार ने मंडी का काम भी पूरा करा लिया, लेकिन आचार संहिता की वजह से उद्घाटन नहीं हो सका। अब कांग्रेस सरकार भी हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।हर बार गूंजता मुद्दासीकर जिले के पिछले पांच लोकसभा व विधानसभा सहित अन्य चुनावों में प्याज मंडी का मुद्दा प्रमुख तौर पर गूंजा। लेकिन कोई भी सरकार किसानों को अभी तक राहत नहीं दे सकी। इस कारण इलाके के किसानों में काफी आक्रोश है। प्याज की सरकारी खरीद को लेकर भी सीकर जिले में कई आंदोलन भी हो चुके है।नुकसान: किसान परेशान, नहीं मिल भावजिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जिले के ज्यादातर प्याज उत्पादक किसानों के पास कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं है। इस कारण किसानों को सीजन के समय भी सही भाव नहीं मिल पा रहे हैं। इस मामले में पिछले दिनों किसानों ने जिला कलक्टर से लेकर स्थानीय विधायक को भी समस्या बताई थी।सीधे तौर पर जिम्मेदारसीआर मीना, जिला कलक्टर सीकर01572-250005

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -